HTML tutorial
HTML tutorial

29 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट

Pahado Ki Goonj

रुद्रप्रयाग : हिंदुओं की आस्था का केंद्र केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि तय कर दी गई है। वेदपाठियों, मंदिर समिति के पदाधिकारियों की उपस्थिति में पंचांग की गणना कर तय किया गया कि 29 अप्रैल प्रात: 6 बजकर 15 मिनट पर मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।

कपाट खुलने का दिन परंपरानुसार आज श्री केदारनाथ जी के गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में केदारनाथ के रावल, स्थानीय दस्तूरदार एवं पुजारी/वेदपाठी गणों की उपस्थिति में पंचांग गणना के अनुसार निश्चित हुआ।

तय किया गया कि 25 अप्रैल 2018 को परंपरानुसार श्री ओम्कारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में श्री भैरवनाथ पूजा होगी। अगले दिन 26 अप्रैल 2018 को श्री केदारनाथ जी की उत्सव डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से प्रातः 10 बजे के बाद केदारनाथ के लिए प्रस्थान करेगी। इस दिन डोली फाटा गांव में रात्रि विश्राम करेगी।

27 अप्रैल 2018 को फाटा से प्रस्थान कर डोली रात को गौरीकुंड स्थित गौरीमाई मंदिर पहुंचेगी। 28 अप्रैल गौरीकुंड से प्रस्थान कर डोली केदारनाथ पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 29 अप्रैल की सुबह 06 बजकर 15 मिनट पर मेष लग्न में भगवान श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट सभी दर्शनार्थियों के दर्शनार्थ खोले जाएंगे।

Next Post

नम आंखों से दी शहीद राकेश को अंतिम विदाई, उमड़ा जनसैलाब

देहरादून : जम्मू-कश्मीर में शहीद राकेश चंद्र रतूड़ी की अंतिम यात्रा में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। इससे पहले शहीद के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के सुंंजवां में तीन दिन पहले आतंकियों ने हमला किया था। इस […]

You May Like