10 अक्टूबर से होगी मॉनसून की विदाइ

Pahado Ki Goonj

देहरादून। भारत मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 10 अक्टूबर से प्रदेश से मॉनसून की विदाई शुरू हो जाएगी। हालांकि, आमतौर पर प्रदेश से मॉनसून 30 सितंबर के आसपास विदा होने लगता था, लेकिन इस बार मॉनसून की विदाई लगभग 10 दिनों की देरी से हो रही है। जिसका कहीं न कहीं धान की फसल पर भी असर पड़ रहा है। मॉनसून की विदाई के संबंध में जानकारी देते हुए मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के कुछ पहाड़ी और मैदानी जनपदों में आगामी 7 और 8 अक्टूबर के बीच हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, इसके बाद मानसून की विदाई का सिलसिला शुरू हो जाएगा। यानि मौसम में नमी कम होने लगेगी। वहीं, मॉनसून की विदाई में हो रही देरी से धान की कटाई पर पड़ रहे असर के सम्बन्ध में मौसम निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में मॉनसून की विदाई में 10 दिनों की देरी है। जिसे सामान्य माना जाता है। इसका धान की कटाई पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा, लेकिन अगर बात राजस्थान और पंजाब जैसे राज्यों की करें तो यहां मॉनसून की विदाई में अभी काफी वक्त बचा है। ऐसे में यहां के किसानों को धान की कटाई में दिक्कतें आ सकती हैं।

Next Post

डेंगू के बाद सूबे में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा

देहरादून। डेंगू के बाद अब सूबे में स्वाइन फ्लू का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य महकमे को डेंगू के बाद स्वाइन फ्लू के वायरस के फैलने की चिंता सताने लगी है। ऐसे में संक्रमण के रोकधाम के लिए स्वास्थ्य विभाग रणनीति बनाने में जुटा है। वहीं, लोगों में […]

You May Like