24 घंटे के अंदर मिले 4 तेंदुओं के शव, जहर देकर मारने का शक

Pahado Ki Goonj

देहरादून। ऋषिकेश में एक दिन में 4 तेंदुए के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। शुक्रवार 2 अगस्त को ऋषिकेश के राजाजी टाइगर रिजर्व और शिवालिक वन क्षेत्र में 4 तेंदुओं के शव पाए गए. इनमें से 3 तेंदुओं के शव मात्र एक किलोमीटर के दायरे में पड़े हुए मिले थे।
इधर, संबंधित मामले में राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक प्रसन्न कुमार पात्रो का कहना है कि टाइगर रिजर्व के एक किलोमीटर के दायरे में तीन तेंदुए के शवों की बरामदगी हुई थी। वहीं इस तरह तेंदुओं की मौत की परिस्थितियों को लेकर अब भी संदेह बना हुआ है। पात्रो ने कहा कि राजाजी टाइगर रिजर्व में मृत मिले तेंदुओं में से दो मादा और एक नर है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार देहरादून वन प्रभाग के लालपानी क्षेत्र से बरामद हुआ चैथा तेंदुआ भी मादा ही है।
राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक ने बताया कि यह शव लैंसडाउन वन प्रभाग की लालढांग रेंज में मिले हैं, जो राजाजी टाइगर रिजर्व की रवासन रेंज और हरिद्वार वन प्रभाग की चिडियापुर रेंज के बीच में है। पात्रो ने कहा कि क्षेत्र में खोजी कुत्तों की मदद से खोजबीन अभियान भी चलाया गया, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
इधर, वन अधिकारी ने कहा कि बाहर से देखने पर सभी तेंदुए ठीक दिखाई दे रहे थे, लेकिन शवों के पोस्टमार्टम से पता चला है कि उनके शरीर में कई परेशानियां थीं। उन्होंने कहा कि पहली बार देखने में ऐसा लगता है कि उन्हें कोई बहुत भीषण जहर दिया गया है, जिससे उनकी मौत हो गई।

Next Post

रायवाला में गुलदार ने महिला को बनाया निवाला

देहरादून। रायवाला में मवेशी चुगा रही महिला को गुलदार ने निवाला बना डाला। महिला का नाम विमला रावत (65 वर्ष) पत्‍नी स्व सूरत सिंह रावत है। दो घंटे कॉम्बिग के बाद जंगल में महिला का शव मिला। वनकर्मियों ने फायरिंग कर गुलदार को वहां से खदेड़ा। घटना के बाद ग्रामीणों […]

You May Like