HTML tutorial

21वीं सदी में भी कंधों पर जिंदगी! बीमार महिला को 6 किमी पीठ पर ढोकर पहुंचाया अस्पताल।

Pahado Ki Goonj

21वीं सदी में भी कंधों पर जिंदगी! बीमार महिला को 6 किमी पीठ पर ढोकर पहुंचाया अस्पताल।

 

उत्तरकाशी
नौगांव। उत्तरकाशी जिले के नौगांव विकासखंड स्थित खांसी के दोणी गांव में सड़क सुविधा के अभाव ने एक बार फिर विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए। रविवार को गांव की निवासी सुरतमा देवी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सड़क न होने के कारण ग्रामीणों ने उन्हें पीठ पर लादकर करीब 6 किलोमीटर पैदल मोटर मार्ग तक पहुंचाया। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला ले जाया गया।
ग्रामीण रविंद्र बड़थ्वाल, शीशपाल, कृष्ण, जगवीर, यशवंत, कपिल और प्रवीण असवाल ने बताया कि दोणी गांव आज भी सड़क सुविधा से वंचित है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से मोटर मार्ग निर्माण की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में गर्भवती महिलाओं को भी प्रसव पीड़ा के दौरान पालकी में बैठाकर कई किलोमीटर पैदल लाना पड़ता है। उनका आरोप है कि अधिकारी केवल फाइल शासन में भेजे जाने की बात कहते हैं, जबकि गांव के लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।
ग्रामीणों ने सरकार से दोणी गांव तक जल्द सड़क निर्माण कर ग्रामीणों को इस परेशानी से राहत दिलाने की मांग की है।

Next Post

गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौके पर मौत ।

गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौके पर मौत प्रतापनगर। टिहरी जनपद के प्रतापनगर क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा प्रतापनगर के खोलगढ़ गांव के पास उस समय हुआ, जब एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई […]

You May Like