HTML tutorial
HTML tutorial

ऋषिकेश सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, दो अन्य घायल

Pahado Ki Goonj

ऋषिकेश। देर रात ऋषिकेश से रुड़की की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एम्स में भर्ती कराया गया है।
रात करीब 2 बजे मनसा देवी रेलवे फाटक के पास एक कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें एम्स ऋषिकेश में उपचार के लिए भेजा गया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस के मुताबिक कार ऋषिकेश से रुड़की की ओर जा रही थी, तभी सड़क के किनारे लगे एक पोल को बचाने से बचने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई और यह हादसा हो गया। कार हरिद्वार आरटीओ से रजिस्टर्ड है। इस कार में सवार सभी लोग रुड़की के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Next Post

घायल गुलदार की इलाज के दौरान मौत

शिकारियों के बिछाए फंदे में फंसा था खटीमा। खेतों की जंगल से लगी सरहद में शिकार के लिए लगाए गए फंदे में फंसे गुलदार कि इलाज के दौरान मौत हो गई। गुलदार की मौत के बाद वन विभाग की टीम ने खेत स्वामी राजू को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ वन्य […]

You May Like