देहरादून: प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर शनिवार को प्रातः 10ः15 बजे आम जनता के दर्शनार्थ एसडीआरएफ मुख्यालय भवन निकट जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट, देहरादून में रखा गया।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चन्द्र अग्रवाल, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ हरक सिंह रावत, शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, सहकारिता मंत्री डा. धनसिंह रावत, महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रेखा आर्या, सांसद तीरथ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अजय भट्ट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती इन्दिरा हृदयेश, मेयर सुनील उनियाल गामा, श्रीमती अनीता ममगाई, विधायकगणों शासन, प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने स्व. श्री प्रकाश पंत की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
प्रदेश के वित्त मंत्री श्री प्रकाश पंत शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गये
Sat Jun 8 , 2019
पिथौरागढ़:प्रदेश के वित्त मंत्री श्री प्रकाश पंत शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गये। स्व. प्रकाश पंत का अन्तिम संस्कार पिथौरागढ़ में उनके पैतृक घाट रामेश्वर में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनकी शव यात्रा में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, भाजपा अध्यक्ष व सांसद अजय भट्ट के साथ […]

You May Like
-
हिन्दी है हम वतन है हिन्दोस्तां हमारा
Pahado Ki Goonj January 12, 2019

