देहरादून। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र आनंद का कहना है कि बड़ेकृबड़े नारों और वादों के साथ उत्तराखंड में सत्तासीन हुई बीजेपी सरकार ने उत्तराखंड को लूट का अड्डा बना दिया है। 20 साल के इस युवा प्रदेश को भ्रष्टाचार की चाशनी में लपेटा जा रहा है और मुख्यमंत्री मौन साधे हुए हैं।
गुरूवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रवक्ता रविन्द्र सिंह आनंद ने कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेन्स की बात कहने वाली बीजेपी और उनके मुख्यमंत्री पर उन्हीं की पार्टी के विधायक विभाग में भ्रष्टाचार की बात कह रहे हैं लेकिन वे सुननेकृसमझने को तैयार नहीं हैं। लोहाघाट के बीजेपी विधायक पूरन सिंह फर्त्याल मुख्यमंत्री के विभाग में भ्रष्टाचार के साथ-साथ मुख्यमंत्री पर ये भी आरोप लगा रहे हैं कि वे दोषियों को बचा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भ्रष्टाचारियों के खेवनहार बने मुख्यमंत्री को तुरंत नैतिकता के आधार पर खुद ही इस्तीफा दे देना चाहिए। मुख्यमंत्री ना तो अपने विभाग ही संभाल रहे हैं और ना ही प्रदेश। उन्हें प्रदेश का मुख्यमंत्री बने रहने का कोई हक नहीं रह गया है।
उक्रांद ने की दस हजार करोड़ के राहत पैकेज की मांग
Thu Sep 3 , 2020
देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केन्द्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश में परिवहन एवं पर्यटन रोजगार से जुड़े लोगों के लिए दस हजार करोड़ रूपये के राहत पैकेज की मांग की है। आज उक्रांद के केन्द्रीय कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए केंद्रीय कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान […]

You May Like
-
ब्रेकिंग न्यूज़ ,कर्नाटक में 34000 करोड़ रुपये की क़र्ज़ माफी की घोषणा, यूपी से बडी खबर-योगी कैबिनेट में 2019 को लेकर फेरबदल हो सकता है – सूत्र, बालू से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने 9 साल के बच्चे को रौंदा,प्रतापगढ़:बेखौफ बदमाशों ने छात्र को गोली मारकर रुपये व मोबाइल लूटा, इलाहाबाद: राज्य विश्वविद्यालय की लापरवाही फिर आई सामने,उत्तराखंड टिहरी ब्रेकिंग: घनसाली में यूटिलिटी गाड़ी की मासूम बच्ची पर टकर लगने से मौके पर हुयी मौतबोले , पूरा प्रदेश अगर सुदामा हो जाय तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा- सीएम त्रिवेंद्र
Pahado Ki Goonj July 5, 2018

