मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को संत रविदास जयंती की शुभकामनाएं दी हैं

Pahado Ki Goonj
देहरादून:मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को संत रविदास जयंती की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि गुरु रविदास की गणना महान संतों में की जाती है। सामाजिक समरसता, जनकल्याण और मानव उत्थान की जो राह उन्होंने दिखाई, वह न सिर्फ वर्तमान में अपितु आने वाले समय में भी प्रेरणा प्रदान करती रहेगी। 
मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि हमें संत शिरोमणि गुरु रविदास के बताये हुए मार्ग पर चलते हुए समाज में व्याप्त बुराइयों एवं कुरीतियों को दूर करने के लिये प्रयासरत् रहना चाहिए। 
Next Post

समावेशी विकास को समर्पित है 48664 करोड़ का बजट-मुख्यमंत्री 

समावेशी विकास को समर्पित है बजट-मुख्यमंत्री  महिलाओं व किसानों पर खास तौर पर रखा गया है फोकस  विधान सभा में प्रस्तुत किया गया 48664 करोड़ का अनुमानित बजट। देहरादून:मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विधान सभा में प्रस्तुत राज्य के वर्ष 2019-20 के आय-व्ययक को राज्य के विकास का आईना बताया […]

You May Like