HTML tutorial
HTML tutorial

टॉवरों से बैटरियां चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Pahado Ki Goonj

अल्मोड़ा। जिओ टावरों से बैटरियां चोरी होने का खुलासा करते हुए पुलिस व एसओजी ने तीन चोरों को चुरायी गयी 12 बैटरियंा व वारदात में प्रयुक्त वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया है। चोरी का मास्टर माइंड पूर्व में जिओ कम्पनी के टावर इस्टालेशंन का काम कर चुका है।
एसएसपी अल्मोड़ा प्रदीप कुमार राय ने बताया कि जून और जुलाई माह में अलग अलग क्षेत्रों से अज्ञात चोरों द्वारा जिओ कम्पनी की 12 बैटरियां चोरी कर ली गयी थी। जिस सम्बन्ध में जिओ टेक्नीशियनों द्वारा अलगकृअलग थानों में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिओ टावरों से बैटरियां चुराये जाने के मामले को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों द्वारा पुलिस टीमों के साथ इसके खुलासे हेतू एसओजी को भी लगाया गया। गठित टीमों के अथक प्रयास के बाद पुलिस व एसओजी ने आज सुबह पातली बगड़ सोमेश्वर से बैटरी चोरी का तानाकृबाना बुनने वाले मास्टरमाइंड सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके कब्जे से पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया गया है। पूछताछ में बैटरी चोरी के मास्टरमाइंड शिवम द्वारा बताया कि वह पहले जिओ कंपनी के टावर इंस्टॉलेशन का काम करता था, और इन टावरों बैटरी के बारे में उसे अच्छी जानकारी थी, रात्रि को लोगों के सो जाने के बाद वह और उसके साथी दलीप और उमेश गुप्ता चोरी की घटना को अंजाम दिया करते थे। जिनकी निशानदेही पर संयुक्त टीम द्वारा चुरायी गयी बैटरियों को एक खंडहर से बरामद किया गया है। बरामद बैटरियों की कीमत लगभग 7 लाख 20 हजार रूपये बतायी जा रही है।

Next Post

मिठाई कारोबारी से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

हरिद्वार। मिठाई कारोबारी से बीस लाख की रंगदारी मांगने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद कर लिया। आरोपी कुछ माह पूर्व मिठाई कारोबारी प्रणव गोयल के यहां कैशियर का काम करता था। उसका दूसरा साथी फरार हो गया जिसको पुलिस तलाश कर रही है। […]

You May Like