सचिवालय में मुख्य सचिव  उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना की उच्च स्तरीय संचालन समिति (एचपीएससी) की बैठक आयोजित की गई।

Pahado Ki Goonj
देहरादून:- सचिवालय में मुख्य सचिव  उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना की उच्च स्तरीय संचालन समिति (एचपीएससी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंट, देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केंद्र(आई.सी.सी.सी) की डी.पी.आर. पर प्रस्तुतीकरण किया गया। यह केंद्र आई0टी0 पार्क स्थित आईटीडीए भवन में स्थापित किया जाना प्रस्तावित है इस केंद्र से देहरादून नगर के अंतर्गत ट्रेफिक मैनेजमेंट, सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट, सिटी सर्विलेंस, वाईफाई, सिटीजन सेंट्रिक सर्विसेज तथा इमरजेंसी हेल्प डेस्क आदि सेवाओं की मॉनिटरिंग की जाएगी। डीपीआर की कुल लागत 234.85 करोड रुपए है। एचपीएससी द्वारा डीपीआर का अनुमोदन करते हुए इसमें़ रखरखाव की व्यवस्था का भी प्राविधान करने के निर्देश मुख्य सचिव/अध्यक्ष एचपीएससी द्वारा दिये गये।
स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत आने वाले तीन स्कूलों क्रमशः राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड, राजकीय इंटर कॉलेज खुड़बुड़ा एवं बालिका जूनियर हाई स्कूल खुड़बुड़ा को स्मार्ट स्कूल में आधुनिकीकरण करने की लागत 5.58 करोड़ रूपए की डीपीआर का भी प्रस्तुतीकरण किया गया। मुख्य सचिव द्वारा इन विद्यालयों में कार्यरत अध्यापक एवं स्टाफ को अन्य स्मार्ट कॉलेज में भ्रमण एवं प्रशिक्षण कराने के भी निर्देश अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, देहरादून स्मार्ट सिटी लि0 को दिये। उक्त स्कूलों में आईटी कंपोनेंट्स स्थापित किए जाएंगे। इन स्कूलों में सिविल तथा इलेक्ट्रिकल के कार्य भी किए जाएंगे।  
मुख्य सचिव ने उक्त विद्यालयों में जिम एवं बहुउद्देशीय खेल हॉल का भी प्राविधान करने के निर्देश देते हुए इस संबंध में विद्यालय प्रधानाचार्य एवं शिक्षा विभाग के शीर्ष अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिये। 
मुख्य सचिव ने अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, देहरादून स्मार्ट सिटी लि0 को मेयर देहरादून श्री सुनिल उनियाल गामा के समक्ष विस्तार से स्मार्ट सिटी योजना का प्रस्तुतीकरण इसी माह में करने के निर्देश देते हुए योजना के अन्तर्गत आने वाले 10 वार्डों जिनमें 6 वार्ड पूर्ण तथा 4 वार्ड आंशिक रूप से आच्छादित है का भी विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। बैठक में मेयर नगर निगम देहरादून  सुनील उनियाल गामा द्वारा बहुमूल्य सुझाव दिये गये।
बैठक में मेयर नगर निगम देहादून  सुनील उनियाल गामा, सचिव आईटी  आर0के0सुधांशु, सचिव पेयजल  अरविन्द सिंह ह्यांकी, निदेशक आई0टी0डी0ए  अमित सिन्हा, नगर आयुक्त   विजय जोगदंडे, अपर सचिव ऊर्जा कैप्टन ए0एस0तिवारी, अपर सचिव वित्त यल एन पन्त  सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 
Next Post

प्रदेश में ठंड व शीतलहर के दृष्टिगत मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि चौक-चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जाए

देहरादून-प्रदेश में ठंड व शीतलहर के दृष्टिगत मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि चौक-चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जाए। रेन बसेरों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाए। रेन बसेरों व लोगों के ठहरने की अन्य जगह पर भी अलाव जालाने की व्यवस्था […]

You May Like