प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हर्षिल में भारतीय सेना और आईटीबीपी के जवानों के साथ दीपावली मनाई

Pahado Ki Goonj

जवानों के हाथों में अतिआधुनिक हथियार देंने की आवश्यकता है

उत्तरकाशी /देहरादून:प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने आज हर्षिल में भारतीय सेना और आईटीबीपी के जवानों के साथ दीपावली मनाई। इस अवसर पर जवानों को शुभकामना देते हुए प्रधानमंत्री  मोदी ने कहा कि सुदूर बर्फीली चोटियों पर आप सब देश की सुरक्षा में लगे हैं,

आपका यह कर्तव्य देश के 125 करोड़ भारतीयों के भविष्य और सपने को सुरक्षित करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि दीवाली रौशनी का त्यौहार है। यह अच्छाई की रौशनी फैलाता है और डर को दूर भगाता है। उन्होंने कहा कि आप सब जवान, अपनी प्रतिबद्धता और अनुशासन के माध्यम से, आम लोगों के मन में सुरक्षा और निडरता की भावना दे रहे हैं।   
प्रधानमंत्री ने याद दिलाते हुए कहा कि वे जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब से दीवाली जवानों के साथ मनाते आ रहे हैं। उन्होंने आईटीबीपी के जवानों के साथ अपनी बातचीत के संस्मरण को भी साझा किया जब वे कई वर्ष पहले कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए थे। उन्होंने कहा कि भारत तेजी से रक्षा क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए उठाए जा रहे विभिन्न उपायों जैसे ओआरओपी (वन रैंक, वन पेंशन) सहित कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना को संयुक्त राष्ट्र शांति कार्य संचालन में पूरी दुनिया में प्रशंसा और सराहना मिली है। यह प्रयास प्रधानमंत्री मोदी का अच्छा है इसके साथ साथ

जवानों के हाथों में अतिआधुनिक हथियार देंने की आवश्यकता है

संपादक ने जवानो से कोई मौके पर से बात करने पर वह चुप्पी तोड़ते हैं।आधुनिक युग के हथियार हाथ देने की बात करते हैं। हमे उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री जवानों को मजबूत बनाने में हथियार देने पर बोलेंगें पर जवानों के हाथों में अति आधुनिक लड़ाई के हथियार देने केलिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछजिक्र नहीं किया है इससे कहीँ न कहीं जवानों के मन मे मोरल की कमी को दरसाता है।देश हित में आधुनिक हथियार जवानों के हाथों दिया जाय।याद रहे कि1962 की लड़ाई में  4th गढ़वाल  रॉय फल के  वीर सपूत जसवंत सिंह रावत चीन से छीने हथियार से 72 घण्टे तक लड़ कर 300 सैनिकों को मार कर 3 डिप को रोकने में सफल रहे।

Next Post

रोहित शर्मा के रिकॉर्ड शतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन

रोहित शर्मा के रिकॉर्ड शतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत लख़नऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम पर भारत ने वेस्टइंडीज को 71 रनों से हराकर सीरीज पर कब्जा किया,रोहित ने छोटी दीवाली के दिन बल्ले से विस्फोट कर देशवासियो को जीत का तोहफा दिया।भारत की जीत पर सभी […]

You May Like