HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तराखण्ड इन्वेसटर्स समिट 7 व8 अक्टूबर पर  बिचार कर रहे -सी ए राजेश्वर पैन्यूली

Pahado Ki Goonj

उत्तराखण्ड ” इन्वेसटर्स समिट” 7 व8 अक्टूबर ,देहरादून

देहरादून उत्तराखंड राजनीति स्वाभिमान मंच के संयोजक सीए राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी देहरादून मे 7 अक्तुबर,2018 को 2 दिन 
” इन्वेसटर्स समिट” का शुभारम्भ करेगें। 
माननिय प्रधानमंत्री हमारे प्रदेश मे आ रहे हैं उनका स्वागत है साथ ही साथ उन सब उद्योगपतियो का भी स्वागत हैं जो उत्तराखण्ड मे उद्योग / व्यापार की संभावना तलासने आ रहे हैं l
ये ” इन्वेसटर्स समिट” (Investors Summit) होती क्या है ??
ऐसे समझें तो ये एक तरह की प्रदर्शनी होती है जो किसी भी प्रदेश की सरकार द्वारा की जाती है , ये बताने को के लिए की वो उद्योग /व्यापार के लिए क्या-क्या सुविधा देती हैं या दे सकती है और उस प्रदेश मे क्या-क्या संभवनाये हैं व्यापार / उद्योग की ,और जब लोग आयेगें कुछ व्यापार करेंगे तो निश्चित रुप से नहीं उस प्रदेश की कुछ लोग-5 साल मे उद्योगपति लगायेगे और वो उद्योगपति कौन हैं ? मुख्य रुप से , वहीं श्री अदानी , अम्बानी, बिरला , हिन्दुजा आदि कुछ सरकारी कम्पनीयां भी जैसे की बी यच ई यल आदि,आदि l
खर्चा हुआ इस प्रदर्शनी का उत्तरप्रदेश सरकार का लगभग ₹65 करोड़ l ये प्रधानमंत्री के खर्चे को छोड़ कर हैं l
अब तक के 7 महिने मे पैसे कितने आये जीरो ( Zero)l
अब ये अम्बानी , अदानी से ही मिलना था ” इन्वेसटर्स समिट” (InvestorsSummit ) में तो उनसे तो मुख्यमंत्री साहब अपने अधिकारियों सहित दिल्ली जा कर मीटिंग कर लेते , खर्चा भी कम होता और आमने सामने बात भी हो जाती।
अब समझिये की ये निवेश को तथाकथित निवेशक ले कर आयेंगे भी तो आयेंगे कहाँ से यही घूम फिर कर टोपी पहनाने वाली बात l अदानी जी को तो साउथ अफ्रीका के लिए भी कोयले की खदान ( coal mines) के लिए ₹ 6,000 करोड SBI से लोन चाहिए था और लगभग 70 % तथाकथित निवेश की उत्तरप्रदेश की लिस्ट एेसे ही उद्योगपतियो की है ,जो सरकार के ही पैसा को लगायेंगे कुछ लेन -देन होगा और फिर बोला जायेगा कि निवेश आया है ।
अब क्यूंकी बैंकों की हालात भी मोदी एवम कम्पनी की गलत नितियो जिसमे की नोट बन्दी ,गलत तरीके से जी यस टी लगाने , 2-4 गुजरात के सरकार के करीबियों द्वारा Rs1,00,000 करोड से अधिक का बैंकों का पैसा le कर विदेश भाग जाने के कारणो आदि से खराब हो गए हैं तो उनके पास भी लोन देने के लिए पैसे नहीं बचे हैं ,इसलिये उत्तरप्रदेश मे अब तक निवेश भी जीरो ही हुआ हैं l हाँ खर्चा उन तथाकाथित निवेश को लाने के लिए
Rs.100 करोड से ज्यादा हो चुका हैं और आया कुछ नहीं हैं l
सच बात ये है की कोई भी निवेश वास्त्विक रुप से कोई भी उद्योगपति या व्यापारी तभी करता है जब व्यापार कl उचित माहौल हो , सरकार की विश्वानियता हो ,आर्थिक स्थिती मजबूत हो ,पर
मोदी एवं कम्पनी सरकार की या प्रदेश सरकार की वास्तविक स्थिती ये है की आई यल यफ जो की सरकारी कम्पनी हैं उसके लगभग
70- 80 हजार करोड रूपये ड़ूब गए हैं और उसको बचाने के लिए भी सरकार जीवन बीमा निगम मे जनता के लगे धन को ड़ूबोने की तैयारी मे है l
4 सरकारिकृत बैंक वैसे ही ड़ूब रहे ऐसा सुना है और जीवन बीमा निगम के लगभग Rs15,000 हजार करोड पहले ही बुल्लेट ट्रैन के लिए लगा दिये हैं जापान से अबतक जीरो पैसा आया है l हाँ वो कुछ हजार करोड रूपये एडवांस के नाम पर ले गया है l
सरकार के ऊपर कुछ ही व्यापारी गण को भरोषा हैं शायद वहीं गिने चुने अदानी और अम्बानी ग्रुप और अदानी तो उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह साहब से 2-4 दिन पहले ही मिल कर गए हैं l
फिर कोन-कोन आ रहा ) मे देहरादून मे
लगता हैं घूम फिर कर वहीं लोग .. शायद की लिस्ट भी टाइप हो चुकी होगी घोषणा करने के लिए l
और खर्चा इस ” इन्वेसटर्स समिट” का भी वही शायद 40-50 करोड रूपये होगा l इस गरीब प्रदेश का जहां सरकारी लोगों की तख्वा देने को पैसे नहीं , स्कूल बंद किये जा रहे हैं
और तो और क्या वास्तव मे उत्तराखण्ड के स्टार्ट अप या युवको के लिए कुछ अच्छा होने वाला हैं य़ा फिर ये सब सिर्फ 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारी जनता के धन पर सत्ता धारियो द्वारा किया जाना है का एक तरिका हैं ।
भारतिय रुपया भी लगातार कमजोर हो रहा है ।एक डॉलर की कीमत 74 रुपए तक पहुंच गई है। गुरुवार को शेयर बाजार 800 से ज्यादा अंक गिरकर बंद हुआ है बाजार में बेतहाशा महंगाई हो गए हैं सरकार की गलत नीतियों के चलते भुखमरी के हालात बनने लगे हैं।
अर्थ व्यवस्था की इतनी बुरी स्थिति
है।
भारतीय स्टाक बाज़ार और बान्ड से साल भर के भीतर विदेशी निवेशकों ने 900 करोड़ डॉलर निकाल लिए हैं।
जिस सरकार की विश्वानियता बहुत निचले स्तर पर है तो फिर कोन वास्त्विक निवेशक इस माहौल मे आने वाला है या पैसे लगाने वाला है ?देखते रहिये और समझिये भी 

Next Post

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विश्वेश्वरैया टनल का लोकापर्ण किया।

देहरादून:मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को़ देहरादून (राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-72 ए) में मां डाट काली मंदिर के समीप 2 लेन इंजीनियर एम0  विश्वेश्वरैया टनल का विधिवत लोकापर्ण किया। भारत रत्न इंजीनियर एम0 विश्वेश्वरैया टनल की लम्बाई 340 मीटर (5 मीटर दोनो ओर पोर्टल सहित), ऊंचाई 5.50 मीटर, टनल के […]

You May Like