प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपटः सजवाण

Pahado Ki Goonj

देश में कानून व्यवस्था चौपटः सजवाण
अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी है भाजपा सरकारें


नई टिहरी। पूर्व कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें जन अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर पाई हैं। जिस प्रचंड जनादेश से लोगों ने भाजपा को चुना उससे आज देश-प्रदेश में निराशा का माहौल है। उन्होंने हाल ही में उत्तरकाशी के डुंडा में हुई मासूम बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या प्रकरण को पहाड़ के लिए अशुभ संकते बताते हुए कहा कि प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। अपराधी बेखौफ जघन्य अपराधों को अंजाम दे रहे हैं और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठे खड़ी है। कहा कि दुष्कर्म के अभियुक्तों को फांसी की सजा दी जाए।
यहां अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री शूरवीर सजवाण ने कहा कि भाजपा की सरकार की कथनी करनी में अंतर है। लोकसभा, विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जनता को कई सपने दिखाए थे। लेकिन अब अपने किए वायदों से पलट रही है। प्रधानमंत्री ने हर वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन हजारों कंपनियों को बंद कर सरकार युवाओ को रोजगार देने के बजाय बेरोजगारी के मुंह में धकेलने का काम कर रही है। कहा कि दोनों सरकारों का जनहित के कार्यो के प्रति कोई भी सरोकार नहीं है। उन्होंने पहाड़ों में लगातार बढ़ रहे अपराधिक घटनाओं पर चिंता करते हुए सरकार से कड़े कानून बनाने की मांग की। कहा कि सरकार हार के डर से निकाय चुनाव को पीछे खिसका रही है। कहा सरकार की जन विरोधी नीतियों से तंग आकर लोगों का कांग्रेस की नीतियों के प्रति विश्वास बढ़ा है। जिसका लाभ कांग्रेस को निकाय और लोकसभा चुनाव में मिलेगा। कहा कि पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी वह निभाने को तैयार हैं।

 

Next Post

औचक निरीक्षण में 11 कार्मिक मिले नदारद

औचक निरीक्षण में 11 कार्मिक मिले नदारद प्रभारी डीएम आशीष भटगांई ने तलब किए स्पष्टीकरण ……………………………………………………….. नई टिहरी। प्रभारी डीएम आशीष भटगांई व सीडीओ ने विकास भवन समेत विभिन्न सरकारी कार्यालयांे का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 11 अधिकारी-कर्मचारी बिना बताए अनुपस्थि पाए गए। उन्होंने संबंधित कार्मिकों का स्पष्टीकरण तलब […]

You May Like