HTML tutorial
HTML tutorial

कांग्रेस केंद्रीय कार्य समिति के सदस्य हरिश रावत के देहरादून आगमन पर स्वागत के लिये जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों से जोलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने का आग्रह मुहम्मद यामीन अंसारी जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी देहरादून ने किया है  

Pahado Ki Goonj

कांग्रेस केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्य हरिश रावत के देहरादून आगमन पर स्वागत के लिये जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों से  जोलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने का आग्रह मुहम्मद यामीन अंसारी जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी देहरादून ने किया  है  
देहरादून :मुहम्मद यामीन अंसारी जिलाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी देहरादून ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी देहरादून के समस्त पदाधिकारियो , महानगर के पदाधिकारियो एवं काँग्रेस के सभी फ्रंटल विभागो के सभी पदाधिकारियो सहित काँग्रेस के सभी सम्मानित वरिष्ठ साथियो को सूचित करते हुए आग्रह किया कि पूर्व मुख्यमंत्री  हरीश रावत  राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस कार्यसमिति का सदस्य बनने के बाद प्रथम बार आज 4:30 बजे  जॉली ग्रांट एयरपोर्ट देहरादून पहुंचेंगे ।

अंसारी ने सभी सम्मानित साथियो से आग्रह  किया है कि आप जौलीग्राँट एयरपोर्ट पर पहुंचकर स्वागत करेंगे फिर हरीश रावत  को काफिले के साथ भानियावाला , डोईवाला , हर्रावाला , रिस्पना पुल , प्रिंस चौक, दर्शन लाल, चौक घंटाघर मुख्य डाकघर पर 6:00 बजे और 6:15 बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय( कांग्रेस भवन) राजपुर रोड पहुंचेंगे कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद अभिनन्दन किया जायेगा ।
आप सभी से अनुरोध है की हरीश रावत  के जगह-जगह स्वागत कार्यक्रमो मे सम्मिलित होते हुए शाम 6:00 बजे घंटाघर स्थित पटेल पार्क के समीप मुख्य डाकघर के सामने एकत्रित होकर जिला कांग्रेस कमेटी देहरादून द्वारा   हरीश रावत  का स्वागत किया जायेगा तत्पश्चात सभी उपस्थित काँग्रेस जन हरीश रावत  के साथ काफिले के रुप में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय चलेंगे।यामीन ने कहा कि आप अपने साथियों सहित कार्यक्रम मे भागीदारी करें और कांग्रेस भवन में होने वाले स्वागत कार्यक्रम मे शिरकत करे 

 

 

Next Post

ॐ नमो: शिवाय सावन के दूसरे सोमवार,देवशयनी एकादशी तिथि की सभी सुधी पाठकों को हार्दिक शुभकामनाएं।ॐ नमो: भगवते बासुदेवाय वर्त रख कर जाप करें। रात्रि जागरण करें जय बदरीविशाल विश्व का कल्याण हो

ॐ नमो :शिवाय सावन के दूसरे सोमवार,देवशयनी एकादशी तिथि की सभी सुधी पाठकों को हार्दिक शुभकामनाएं।ॐ नमो: भगवते बासुदेवाय||ॐ नमो: नारायण, ॐ विष्णवे नमः का वर्त रख कर जाप करें। रात्रि जागरण करें। जय बदरीविशाल।विश्व का कल्याण हो। Views: 534

You May Like