सिर्फ भाजपा ही त्रिपुरा का विकास कर सकती है : अमित शाह

Pahado Ki Goonj

उत्तरी त्रिपुरा के शहर में एक जनसभा में शाह ने कहा, “वाम मोर्चे के 24 साल के शासनकाल में त्रिपुरा हर मोर्चे पर पिछड़ गया है। अगर अगले विधानसभा चुनाव में पार्टी (भाजपा) सत्ता में आई तो (प्रधानमंत्री) मोदी माडल ही राज्य में विकास के साथ-साथ भ्रष्टाचार का खात्मा कर सकेगा।” शाह ने कहा, “त्रिपुरा में विकास की दर शून्य है। वाममोर्चा सरकार ने कुछ नहीं किया। केंद्र से मिला धन हड़प लिया गया। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता इसे खा गए।”

शाह ने 19 मिनट तक हिंदी में भाषण दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में आदिवासी रहते हैं और सभी आदिवासी गांवों एवं दूरदराज के गांवों में लोगों को पानी, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में सत्ता में आने पर भाजपा सबसे पहले राज्य सरकार के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ दिलाएगी। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि त्रिपुरा में 25 फीसदी शिक्षित आबादी बेरोजगार है। महिलाओं के खिलाफ अपराध सर्वाधिक है, भ्रष्टाचार बढ़ रहा है और मुख्यमंत्री माणिक सरकार निष्क्रिय बने हुए हैं।

Next Post

इमैनुएल मैक्रोन ने जीता फ्रांस का राष्ट्रपति चुनाव

फ्रांस में राष्ट्रपति चुनावों मे मैक्रोन ने अपनी धुर दक्षिणपंथी प्रतिद्वंद्वी मरी ले पेन को 34 के मुकाबले 65 प्रतिशत वोटों से हरा दिया है और अब इमैनुएल मैक्रोन फ़्रांस के अगले राष्ट्रपति होंगे। 39 साल के इमैनुएल मैक्रोन उदारवादी विचारधारा के नेता माने जाते हैं जो व्यवसायियो और यूरोपीय संघ के समर्थक हैं […]

You May Like