हरिद्वार। हरिद्वार शहर सीट पर कांग्रेस ने अनिल भास्कर की दावेदारी से भारतीय जनता पार्टी में बेचैनी का माहोल है। साथ ही इस सीट से विधायक मदन कौशिक है। अनिल भास्कर कहीं उनकी परेशानी का सबब न बन जाए इसे लेकर भी भाजपाईयों के चेहरे पर चिंता की लकीरें उभरने लगी है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व काबीना मंत्री मदन कौशिक हरिद्वार शहर सीट से अपनी लगातार जीत दर्ज कराते हुए आए है। मदन कौशिक विधानसभा क्षेत्र के खन्ना नगर में निवास करते है जोकि जिसे हार्ट ऑफ सिटी भी कहा जाता सकता है। यह काफी घनी आबादी वाला क्षेत्र है। इस बार इस विधानसभा क्षेत्र से आठ कांग्रेसियों ने दावेदारी की है। जिनमें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल भास्कर की दावेदारी प्रबल मानी जा रही है। राजनीतिक गलियारों में उसकी बड़ी वजह यह भी बताई जा रही है कि अनिल भास्कर व मदनकौशिक एक ही एरिया के निवासी है। अपने घनी आबादी वाले क्षेत्र में अनिल भास्कर भी मजबूत पकड़ रखते है। अनिल भास्कर की कांग्रेसी नेता के साथ साथ एक सामाज सेवी के रूप में भी अच्छी पहचान है। इसलिए उनकी दावेदारी से मदन कौशिक के क्षेत्र समीकरण बदल जाएंगे। पूरा खन्ना नगर दो हिस्सों में बंट जाएगा। साथ ही अनिल भास्कर की कर्मठ छवि का लाभ कांग्रेस को अन्य इलाको में भी मिलेगा यह भी तय माना जा रहा है। बताया यह भी जा रहा है कि मदन कौशिक शुरू में तो अनिल भास्कर की चुनाव लड़ने के दावेदारी को हलका मानकर चल रहे है। जब कांग्रेस ने उनकी दावेदारी को गंभीरता से लेते हुए उन्हे तीन टिकट के दावेदारों में पैनल में शामिल कर लिया तो अब विधानसभा क्षेत्र के भाजपाईयों में खलबली मच गयी है। अब अगर अनिल भास्कर को कांग्रेस चुनाव मैदान में उतारती है तो यह तय माना जा रहा है कि इस विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस और भाजपा की कांटे की टक्कर होगी। जीत का सेहरा किसके सर बंधेगा यह तो भविष्य के गर्भ में छिपा है।
मंत्री चुफाल के एस्कॉर्ट में शामिल का हुई हादसे का शिकार
Wed Dec 29 , 2021
देहरादून। मंगलवार देर रात कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल की एस्कॉर्ट में शामिल कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में ड्राइवर और कार सवार अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि यह हादसा पिथौरागढ़ जिले में हुआ। https://youtu.be/FBqEt3hgucc ध्यान से सुनियेगा औऱ11 लोगों […]

You May Like
-
जल्द बनकर तैयार होगी नई पर्यटन नीति: धन सिंह नेगी 2-मांगों को लेकर निकाला मशाल जुलूस 27 से दी बेमियादी आंदोलन की चेतावनी 3 -कांग्रेस भाजपा, व्यापार मंडल ने दिया समर्थन आमरण अनशन सातवें दिन भी जारी4-एसडीएम ने किया सीएससी सेंटरों का निरीक्षण बिना लाईसेंस के चल रहा एक सेंटर 5-कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका
Pahado Ki Goonj August 8, 2018

