रैंसमवेयर हमले का आरोप रूस पर लगा

Pahado Ki Goonj

दुनिया भर 99 देशों पर हुए साइबर हमले का आरोप रूस पर आया है। लेकिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि उनके देश का इससे कोई लेना-देना नहीं है। उल्टा उन्‍होंने इसका ठीकरा अमेरिका पर फोड़ा। पुतिन ने कहा, ‘‘जहां तक इन खतरों के स्रोत का सवाल है, माइक्रोसाफ्ट नेतृत्व ने यह सीधे तौर पर कहा है कि वायरस का स्रोत अमेरिका की विशेष सेवाएं है।’’

पुतिन ने माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष ब्रैड स्मिथ के ब्‍लॉग के संबंध में यह बयान दिया। स्मिथ ने अपने ब्‍लॉग में लिखा था कि अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी ने वह कोड विकसित किया था जिसका इस्तेमाल हमले में किया जा रहा है। अमेरिका ने पूर्व में रूस पर कई साइबर हमले करने का आरोप लगाया है। माइक्रोसॉफ्ट के XP जैसे पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) पर चलने वाले कंप्यूटर इस सॉफ्टवेयर से सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं। इसके प्रभावित होते ही कंप्यूटर की सभी फाइल लॉक हो जा रही हैं। इसकी पहचान सबसे पहले अमेरिकी खुफिया विभाग ने की।

Next Post

देश की सबसे पुरानी विद्युत ग्लोगी परियोजना, राष्ट्रीय धरोहर के तौर पर विकसित होगी

उत्तराखंड जलविद्युत निगम ग्लोगी परियोजना को राष्ट्रीय धरोहर के रूप में विकसित करने जा रही है। इसके रेनोवेशन के बाद इसे मसूरी आने वाले सैलानियों के लिए भी खोला जाएगा। इस परियोजना की शुरुआत सन् 1906 में हुई थी। यह देश की सबसे पुरानी परियोजना है और आश्चर्य की बात यह है […]

You May Like