देश की सबसे पुरानी विद्युत ग्लोगी परियोजना, राष्ट्रीय धरोहर के तौर पर विकसित होगी

Pahado Ki Goonj

उत्तराखंड जलविद्युत निगम ग्लोगी परियोजना को राष्ट्रीय धरोहर के रूप में विकसित करने जा रही है। इसके रेनोवेशन के बाद इसे मसूरी आने वाले सैलानियों के लिए भी खोला जाएगा। इस परियोजना की शुरुआत सन् 1906 में हुई थी। यह देश की सबसे पुरानी परियोजना है और आश्चर्य की बात यह है कि इस परियोजना से आज भी देहरादून और मसूरी जगमगा रहा है। ब्रिटिश काल में देश में अंग्रेजों ने चार विद्युत गृहों की परिकल्पना की थी जिसमें मैसूर, दार्जिलिंग, चम्बा के साथ ग्लोगी परियोजना शामिल थी।

उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) के अधिशासीय अभियंता जे. के. उपाध्याय ने बताया कि इस परियोजना का निर्माण सन् 1890 में हुआ था। सन् 1906-07 में इस परियोजना से बिजली उत्पादन की शुरुआत हुई थी। मसूरी नगरपालिका के तत्कालीन बिजली इंजीनियर कर्नल बेल की देखरेख में करीब 600 से ज्यादा लोगों ने इस परियोजना में काम किया था।

Next Post

सोशल मीडिया प्रोफाइल और ईमेल आईडी बताने पर ही मिलेगा अमेरिकी वीजा

अमेरिका के लिए वीजा आवेदन करने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन ने उनके 5 साल की सोशल मीडिया अकाउंट्स और पिछले 15 साल की बायोग्राफी की जानकारी मांगी हैं। इसके लिए प्रशासन ने एक नया प्रोसेस शुरु किया है। इस प्रोसेस के तहत प्रशासन ने लोगों से पासपोर्ट नंबर, 5 […]

You May Like