रांची बनेगा भारत का 26वां टेस्ट स्थल

Pahado Ki Goonj

रांची दो दिन के अंदर बार्डर-गावस्कर ट्राफी के लिये भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीसरे क्रिकेट टेस्ट के जरिये टेस्ट पदार्पण करने जा रहा है, लेकिन शहर का सबसे लोकप्रिय बेटा दिल्ली में घरेलू वनडे में अपनी टीम की अगुवाई करने में व्यस्त होगा।

रांची टेस्ट की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं और निश्चित रूप से धोनी की कमी खलेगी जिसका अंदाजा टिकट काउंटर के खाली होने से लगाया जा सकता है। धोनी के बचपन के कोच केशव बनर्जी ने पीटीआई से कहा, ‘यह सब धोनी की वजह से ही है कि हम यहां पहले टेस्ट की मेजबानी कर रहे हैं।

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के सचिव देबाशीष चक्र वर्ती ने 40,000 क्षमता के स्टेडियम के बारे में कहा, ‘धोनी रांची से एकमात्र आइकन हैं। निश्चित रूप से इस ऐतिहासिक मौके पर दर्शकों को उसकी कमी खलेगी। लेकिन हम स्टैंड भरने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश कर रहे हैं। हमें कम से 30,000 लोगों के प्रत्येक दिन आने की उम्मीद है।’

Next Post

पुंछ में संघर्ष विराम उल्लंघन के बाद व्यापार रूका

राज्य के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर स्थित चौकियों पर पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी और फायरिंग के मद्देनजर ऐसा हुआ है। पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा संघर्ष विराम का दो दिनों तक लगातार उल्लंघन किए जाने के बाद मंगलवार को बंदूकें शांत रहीं। हालांकि, रविवार और सोमवार को सैनिकों ने […]

You May Like