उत्तरकाशी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार 10 अक्टूबर को निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का उत्तराखंड से खास नाता रहा है। उनकी दोनों बहुएं उत्तराखंड से ही हैं। मुलायम सिंह की बड़ी बहू डिंपल मूलरूप से उत्तराखंड की रहने वाली हैं।डिंपल का जन्म अल्मोड़ा में हुआ है। छोटी बहू अपर्णा यादव उत्तरकाशी की रहने वाली हैं। उत्तरकाशी के बरसाली गांव निवासी अरविंद सिंह बिष्ट की बेटी अपर्णा से मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का विवाह हुआ है। हालांकि अरविंद सिंह बिष्ट लंबे समय से लखनऊ में रहते हैं। जबकि उनके चार अन्य भाई उत्तरकाशी में ही रहते हैं। मुलायम सिंह यादव के निधन पर उनके सगे-संबंधियों ने शोक व्यक्त किया है।
रानीखेत को पृथक जिला बनाने की मुलायम ने दी थी सहमति
Mon Oct 10 , 2022
देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव रानीखेत को कभी भुला न सके। 1991 में अपने प्रखर समाजवादी साथी अधिवक्ता जसवंत सिंह की पुत्री के विवाह समारोह में पहुंचे मुलायम सिंह को काफी विरोध झेलना पड़ा था। उन्हें भाजपाइयों ने काले झंडे दिखाए। पुलिस को लाठीचार्ज तक करना […]

You May Like
-
बाजारों में उड़ रही है सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियंा
Pahado Ki Goonj November 24, 2020
-
सियासत गरमः मोदी से पहले केदारनाथ पहुंचे हरीश रावत
Pahado Ki Goonj October 26, 2021

