मदनपैन्यूली / बड़कोट — भैया दूज के पावन पर्व पर चार धाम के प्रथम तीर्थ यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकालीन के लिए विधि- विधान के साथ आज दोपहर 12:15 पर श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए । आगामी शीत काल में मां यमुना के दर्शन यमुना के माईके खरसाली (खुशीमठ) में नवनिर्मित यमुना मंदिर में होंगे। भैया दूज के महापर्व पर आज शनिदेव की डोली खरसाली गांव से अपनी चचेरी बहन यमुना को लेने यमुनोत्री धाम पहुंची वहां तीर्थ पुरोहितों द्वारा विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना करके दोपहर 12:15 पर यमुनोत्री धाम के कपाट बंद कर दिए गए । तथा मां यमुना एवं शनी देव की डोली की भव्य शोभायात्रा के साथ खरसाली के लिए रवाना हुए । जहाँ पर यमुना के आगमन की तैयारी को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला ।इस वर्ष मां यमुना अपने नवनिर्मित मंदिर में शीतकाल के लिए प्रवास करेगी तथा अगले 6 महीने तक श्रद्धालु खरसाली में नवनिर्मित यमुना मंदिर मे दर्शन तथा पूजा-अर्चना कर सकेंगे । इस अवसर पर यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत, तीर्थ पुरोहितों सहित जिलाधिकारी डॉ०आशीष चौहान सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भैया दूज के पावन पर्व पर शनि देव और मां यमुना की डोलियों की शोभायात्रा में पहुंचे ।
विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज शुक्रवार के दिन शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए
Sat Nov 10 , 2018
केदारनाथ : विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज शुक्रवार के दिन शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए. मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक मंदिर में पूजा अर्चना के बाद 8:30 बजे मुख्य द्वार बंद कर दिया गया. इससे पहले भगवान केदारनाथ की समाधि पूजा की गई जो ब्रह्म मुहूर्त से […]

You May Like
-
एक होटल में कांग्रेस पदाधिकारियों की एक बैठकं संम्पन्न
Pahado Ki Goonj September 10, 2021
-
ज्योतिष एवं द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूवानद सरस्वती जी के निर्देश पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी की पहल पर आज ज्योतिर्मठ के स्वयंसेवक अभिषेक बहुगुणा एवं प्रदीप नौटियाल के संयुक्त तत्वावधान में ज्योतिर्मठ की ओर से तपोवन में चल रहे, राहत एवं बचाव कार्य मेंजुटे राहत कर्मियों के लिए राहत सामग्री लेकर जाते हुए।
Pahado Ki Goonj February 8, 2021

