HTML tutorial
HTML tutorial

बदरीनाथ हाइवे पर ट्रक खाई में गिरा, हेल्पर की मौत

Pahado Ki Goonj

ऋषिकेश: मुनिकी रेती थाना क्षेत्र में एक ट्रक के खाई में गिरने से हेल्पर की दबने से मौत हो गई, जबकि घायल चालक को ऋषिकेश अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसा बदरीनाथ हाइवे में ब्यासी से करीब तीन किलोमीटर पहले गुजर डेरा के बैंड के पास हुआ। गत रात ट्रक ऋषिकेश के रुद्रप्रयाग के लिए सीमेंट लेकर रवाना हुआ था।

गुजर डेरा के पास बैंड से चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक करीब 125 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल वाहन चालक चंद्रमोहन सिंह (25 वर्ष) पुत्र रणवीर सिंह नेगी निवासी तिवड़ी थाना अगस्तमुनि रुद्रप्रयाग को 108 एंबुलेंस के जरिये ऋषिकेश अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में हेल्पर सुदर्शन पुत्र मदन सिंह नेगी (28) निवासी तिवड़ी थाना अगस्तमुनि रुद्रप्रयाग की ट्रक के नीचे दबने से मौत हो गई। रात्रि में अंधेरा होने के कारण मृतक का शव नही निकाला जा सका था। सुबह फायर सर्विस के जवानों की मदद से शव को निकाला जा सका।

Next Post

गुजरात चुनाव में हस्तक्षेप की कोशिश कर रहा है पाक: मोदी

पालनपुर/कलोल/अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान एक दूसरे पर जमकर हमला बोला। मोदी ने दावा किया कि विपक्षी दल के नेताओं ने मणिशंकर अय्यर के उन्हें ‘‘नीच’’ कहने से एक दिन पहले पाकिस्तान के मौजूदा एवं पूर्व अधिकारियों के साथ एक […]

You May Like