HTML tutorial
HTML tutorial

प्रसिद्ध चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट किये बन्द

Pahado Ki Goonj

गोपेश्वरःपंच केदारो मे प्रसिद्ध चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ महादेव के कपाट आज ब्रह्ममुहुर्त 4:30 पर श्रद्धालुओ के दर्शनार्थ बंद कर दिये गये है। अब छः महीनो तक भगवान रुद्रनाथ महादेव की पूजा अर्चना पांडवकालीन ऐतिहासिक मंदिर गोपीनाथ गोपेश्वर में सम्पन्न होंगी।

सुरम्य मखमली बुग्यालो के बीच स्थित बाबा का मंदिर अपने आप मे एक अनौखा मंदिर है। बाबा भोले का मंदिर समुद्र तल से 2290 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। चमोली जनपद के सगर (गोपेश्वर) नामक स्थान से 19 किमी के पैदल सफर को पार कर भगवान रुद्रनाथ जी के दर्शन प्राप्त होते है। गोरतलव है कि ग्रीष्मकाल के दौरान भगवान रुद्रनाथ महादेव जी पूजा अर्चना रुद्रनाथ मे संपादित होती हैं।भगवान महादेव के दर्शन यहां पर मुख के रूप में होते हैं ।

Next Post

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किया कोरोना विनर्स के लिये आयोजित वाकाथन और बैडमिंटन स्पर्धा का शुभारंभ ।।

देहरादून :आज मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कोरोना विनर्स के लिये आयोजित वाकाथन और बैडमिंटन स्पर्धा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने वाकाथन को फ्लैग ऑफ किया। उन्होंने कोरोना विनर्स के साथ बैडमिंटन का मैच भी खेला। डबल्स में एक तरफ मुख्यमंत्री ने एक कोरोना […]

You May Like