पल्स पोलियो अभियान सितम्बर 2019 के तहत् टीकाकरण कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न

Pahado Ki Goonj

देहरादून, दिनांक 22 सितम्बर 2019, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ उत्तम सिंह चैहान ने अवगत कराया कि जनपद में पल्स पोलियो अभियान सितम्बर 2019 के तहत् टीकाकरण कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ, जिसमें लक्ष्य के सापेक्ष 101.67 प्रतिशत् लक्ष्य हासिल किया गया। उन्होंने बताया कि पल्स पालियो अभियान के तहत लक्ष्य 2,15979 के सापेक्ष 2,19594 बच्चों को टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि बूथ पर 92,124, घर-घर जाकर 105604, ट्राजिट टीम द्वारा 21,866 टीकाकरण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ एस.के गुप्ता ने पल्सपोलियों अभियान की सफलता पर सभी टीमों को बधाई दी।

 

Next Post

कूड़े को लेकर नगर निगम गंभीर, खरीदेगा नई गाड़ियां

देहरादून। नगर निगम में 60 वार्ड की जगह 100 वार्ड होने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। जिसको लेकर नगर निगम काफी सख्त नजर आ रहा है। नगर निगम ने हर वार्ड में दो-दो कूड़े की गाड़ियां लगाने का निर्णय लिया है। जिसको लेकर नगर निगम ने […]

You May Like