दीपावली से 2 दिन पहले धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है।जैसा की नाम से ही प्रतीत होता है, ऐसा त्यौहार जो हमारे घर में धन और बरकत लाता है। इस दिन लोग अपने घर में पूरा वर्ष बरकत बनी रहे इसके लिए नए – नए बर्तन और गहने खरीद कर लाते हैं।
आइए जानते हैं, इस दिन पूरा वर्ष घर में बरकत बनी रहे के लिए क्या खरीदें और क्या ना खरीदे? इस दिन अपने घर में धन वृद्धि के लिए हर व्यक्ति कोई न कोई बर्तन या गहना खरीद कर लाता है। लेकिन बर्तन खरीदने से पहले यह ध्यान रखें कि इस दिन कोई भी प्लास्टिक का या कांच का बर्तन घर में ना लाएं ।इस दिन आप सोना, चांदी इत्यादि खरीद सकते हैं। लेकिन ऐसी धातु खरीदना हर व्यक्ति के लिए संभव नहीं हैं। सबसे उत्तम बर्तन तांबे या पीतल का बर्तन है। आप इस दिन तांबा, पीतल, स्टील आदि के बर्तन खरीद सकते हैं। आप अपने घर में मंदिर के बर्तन भी ला सकते हैं।
आपके घर में भी बरकत बनी रहे और धनतेरस का त्यौहार आप सभी के लिए मंगलमय हो।
सूरज हत्याकांडः सदमे में आए भाई ने भी लगाई फांसी
Fri Oct 25 , 2019
रूद्रपुर। नानकमत्ता में आईटीबीपी में भर्ती होने गए सूरज सक्सेना की हत्या से हताश होकर उसके भाई गोविंद ने भी मौत को गले लगा लिया। गुरुवार देर रात अपने ही घर मे फांसी लगाकर गोविंद ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि गोविंद भाई सूरज की […]

You May Like
-
आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में प्रेमी गिरफ्तार
Pahado Ki Goonj September 2, 2022
-
मुख्यमंत्री ने किया 132 नई एम्बुलेंस का फ्लैग ऑफ
Pahado Ki Goonj February 2, 2021

