दिल्ली में रविवार मौसम का सबसे गर्म दिन, कई हिस्सों में बढ़ा तापमान

Pahado Ki Goonj

राष्ट्रीय राजधानी के बाशिदों के लिए सोमवार का दिन भी तपिश से भरा रहा। मौसम अधिकारी ने बताया कि सोमवार का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ज़्यादा रहा। मौसम विभाग ने कहा कि पंजाब और हरियाणा लू की स्थिति का सामना कर रहा है। दोनों राज्यों के ज्यादातर हिस्सों में पारा चार और छह डिग्री अधिक रहा। हिसार में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री रहा जो क्षेत्र का सबसे गर्म इलाका था। यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक था।

उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और पारे ने कई स्थानों पर 40 डिग्री का बिंदु पार किया। इलाहाबाद में अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री तो झांसी का पारा 45.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। उरई का पारा भी 45.5 डिग्री दर्ज किया गया। राजस्थान में दिन का पारा सामान्य से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। मैदानी इलाके का सबसे अधिक तापमान पश्चिमी राजस्थान के चुरू में दर्ज किया गया जहां का पारा 46.1 डिग्री था। बिहार में रविवार का दिन गर्म और शुष्क रहा। गया का अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री रहा।

Next Post

रॉबर्ट वाड्रा ने केजरीवाल को दिया जवाब, जो जैसा करता है वैसा भरता है

दिल्ली के पूर्व कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा की तरफ से मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद वाड्रा ने फेसबुक पोस्ट के जरिये अपनी प्रतिक्रिया में कहा, “जो जैसा करता है उसे वैसा भुगतना पड़ता है। मुझ पर 2010 से […]

You May Like