जानिए, दिल्‍ली के MCD चुनाव में NRI कैसे निभाएंगे अहम भूमिका

Pahado Ki Goonj

दिल्ली नगर निगम चुनाव में हैटिक लगाने के लिए पार्टी दिल्ली की गलियों में अपने एनआरआइ समर्थकों को उतारने का फैसला किया है।
नई दिल्ली (संतोष कुमार सिंह)। आम आदमी पार्टी (AAP) के एनआरआइ (अप्रवासी भारतीय) मंत्र को अब भाजपा भी अपनाने जा रही है। दरअसल, इस नगर निगम चुनाव में हैटिक लगाने के लिए पार्टी दिल्ली की गलियों में अपने एनआरआइ समर्थकों को उतारने का फैसला किया है।

वे न सिर्फ लोगों के बीच जाकर भाजपा के लिए वोट मांगेंगे बल्कि सोशल मीडिया पर भी आप के खिलाफ और भाजपा के समर्थन में अभियान चलाएंगे।

यह भी पढ़ें: MCD polls 2017: लगातार हो रहे सर्वे से बढ़ रहीं कांग्रेसियों की धड़कनें

इसके साथ ही अमेरिका व अन्य देशों से मतदाताओं को फोन भी करेंगे। अमेरिका सहित कई देशों में रह रहे भारतीयों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेहद लोकप्रिय हैं, इसलिए भाजपा चुनाव प्रचार में उन लोगों की भी सहायता लेगी।

यह भी पढ़ें: मोदी मैजिक का असर, MCD चुनाव में बड़ी संख्या में मुस्लिमों ने मांगे टिकट

बता दें कि दिल्ली भाजपा चुनाव (सोशल मीडिया) कमेटी के सदस्य खेमचंद इन दिनों अमेरिका में हैं। वे वहां रहने वाले भारतीयों को दिल्ली की आप सरकार की नाकामियों को बताकर उन्हें भाजपा के साथ जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

25 मार्च को भाजपा के शिकागो चैप्टर की ओर से एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था। इसी तरह से खाड़ी देशों में रहने वाले कई भारतीय जो आप के समर्थक थे अब भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं। वे भी दिल्ली आकर आप के खिलाफ प्रचार करेंगे।

यह भी पढ़ें: MCD चुनाव 2017: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी की लोकप्रियता को भुनाएगी BJP

भाजपा नेताओं का कहना है कि वर्ष 2013 व 2015 के विधानसभा चुनाव में आप के पक्ष में खड़े होने वाले एनआरआइ अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि जिस उम्मीद से उन्होंने अरविंद केजरीवाल को समर्थन दिया था वह पूरी नहीं हुई है।

उन्हें उम्मीद थी कि केजरीवाल दिल्ली को विश्वस्तरीय शहर बनाने के साथ ही देश में एक साफ सुथरी राजनीति का विकल्प देंगे। लेकिन वे दिल्ली का विकास करने के बजाय केंद्र से टकराव की राजनीति कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: MCD चुनाव 2017: टिकट पर मचा घमासान, कांग्रेसी पहुंच रहे राहुल के दरबार

सोशल मीडिया पर भी वे मोदी की नीतियों का प्रचार प्रसार करेंगे और लोगों को बताएंगे कि आप सरकार विफल रही है। जनसंपर्क अभियान के जरिये ये लोग मोदी की नीतियों की वजह से विदेश में भारत का सम्मान बढ़ने की भी बात लोगों तक पहुंचाएंगे।

भाजपा की कोशिश है कि निगम चुनाव में सभी वर्ग के लोगों का समर्थन मिले। इसके लिए विदेशों में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों के परिवारों को पार्टी के समर्थन में मतदान करने के लिए आह्वान करेंगे।

Next Post

मोदी का ''''विजय रथ'''' गुजरात से ओड़िशा जाएगाः शाह

अहमदाबाद। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने संकेत दिया है कि अटकलों के विपरीत गुजरात विधानसभा चुनाव इस साल के आखिर तक ही होंगे न कि उससे पहले। उन्होंने बुधवार को यहां भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा, ‘‘नवंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजयरथ का स्वागत करने के लिए तैयार रहिए।’’ उन्होंने […]

You May Like