गुरू गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर संर्कीतन का आयोजन

Pahado Ki Goonj

देहरादून। श्री गुरू गोविंद सिंह के पावन प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में सिख समुदाय ने एक भव्य नगर संर्कीतन यात्रा का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
आज श्री गुरू गोंविंद सिंह के प्रकाश उत्सव के मौके पर नगर के सभी गुरूद्वारों की संगत ने दून की सड़कों पर नगर संर्कीतन का आयोजन किया। जिसमें गुरूवाणी का गुणगान किया गया। दून की सड़कों पर आज सुबह निकाले गये नगर संर्कीतन के दौरान भारी संख्या में सिख समुदाय के लोगों की सहभागिता देखी गयी। नगर संर्कीतन के दौरान जगह जगह सेवादारों द्वारा खान पान की व्यवस्था की गयी थी। संर्कीतन के दौरान गुरू की महिमा का गुणगान किया गया। गाजे बाजे के साथ निकाली गयी इस नगर संर्कीतन यात्रा के दौरान शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति देखी गयी। जिसके कारण लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सर्कीतन मं गुरू पर्व और गुरू की महिमा का गुणगान के दौरान लोग भक्ति भाव से विभोर दिखे।

Next Post

हमारी मांगों को जल्द पूरा करे सरकारः आंगनबाड़ी कार्यकत्री

देहरादून। आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेवा/ मिनी कर्मचारी संगठन द्वारा अपनी मांगों के सम्बन्ध में एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर जानकारी दी गयी। प्रैस वार्ता के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठन द्वारा कहा गया है कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री महिला एंव बाल विकास मंत्रालय के अंर्तगत राज्याधीन सेवाएं राज्य के नागरिकोें को प्रदान […]

You May Like