पौड़ी। कालेश्वर ल्वाली मोटर मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर नीचे खेतों में जा गिरी। इस हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई दो अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वाहन में 3 युवक सवार थे, जो घूमने गए थे।
क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक दीपचंद ने बताया कि कार में तीन युवक सवार थे। तीनों युवक पास के ही गगवाड़ गांव के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि तीनों युवक अपने गांव गगवाड़ से ल्वाली कालेश्वर मोटर मार्ग पर घूमने जा रहे थे। तभी गांव से करीब 10 किलोमीटर दूर तमलाग गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर तक लुढ़कते हुये खेतों में जा गिरी। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने निजी वाहन के द्वारा तीनों युवकों को जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने निरीक्षण के बाद 25 वर्षीय पंकज सजवाण पुत्र अर्जुन सिंह सजवाण को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल अजय भंडारी (23) पुत्र गजपाल सिंह व संतोष सजवाण (21) पुत्र जय सिंह सजवाण का उपचार कर उन्हें छुट्टी दे दी गई।
मध्यप्रदेश में अफ्रीकन स्वाइन फीवर ने दी दस्तक
Sat Aug 20 , 2022
रीवा में 11 सूअरों में एएसएफ वायरस के संक्रमण की पुष्टि भोपाल,मध्यप्रदेश में सूअरों की महामारी अफ्रीकन स्वाइन फीवर (एएसएफ) ने दस्तक दे दी है। एक दिन पहले रीवा जिले से जांच के लिए भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान में आए 11 सैंपलों में एएसएफ संक्रमण […]
You May Like
-
चिन्यालीसौड़ पुल बनकर तैयार, धनुष जैसा आकार है आकर्षण केन्द्र टिहरी, उत्तरकाशी जिले के सीमा पर टिहरी झील के ऊपर बनाए जा रहे चिन्यालीसौड़ पुल का काम पूरा हो चुका है। अब 20 दिन बाद इस पुल को जनता को समर्पित किया जाएगा। फिलहाल पुल न होने की वजह से ग्रामीणों को 90 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। चिन्यालीसौड़ पुल। पुनर्वास विभाग देवीसौड़ में 162 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया गया है। साल 2007 में टिहरी झील बनने के कारण देवीसौड़ मोटर पुल डूब गया था। जिसके कारण चिन्यालीसौड़ के करीब 42 गांव माली, बादान, जोगत, तुल्याड़ा, भड़कोट, आदि का संपर्क तहसील मुख्यालय से टूट गया था। अब इस पुल के निर्माण के बाद अलग-थलग पड़े इन सभी 42 गांवों की राह आसान होगी। इन गांव के लोगों को तहसील मुख्यालय पहुंचने के लिए करीब 90 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। पढ़ें-ड्यूटी ज्वॉइन करने निकला था कुमाऊं रेजिमेंट का जवान, दो दिन बाद भी नहीं पहुंचा यूनिट बता दें कि देवीसौड़ में बन रहा पुल स्टील आर्च ब्रिज होगा जो दिचली-गमरी व टिहरी जनपद को जोड़ने वाला प्रदेश का सबसे बड़ा आर्च है
Pahado Ki Goonj June 29, 2018


