देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय में कोरोना वायरस लगातार अपने पैर पसार रहा है। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने सचिवालय में होने वाली बैठकों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने अपने एक आदेश में कहा है कि जितना संभव हो समीक्षा बैठकें वर्चुअल ही की जाएं।
स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने सचिवालय में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर आगामी सभी बैठकों को वर्चुअली करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा है कि अगर बैठक में संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की बाध्यता हो तो सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने की अनिवार्यता होगी। साथ ही समय-समय पर राज्य सरकार और भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार बैठकें आयोजित की जाएंगी। गौर हो कि कोरोना से सचिवालय से एक समीक्षा अधिकारी की मौत भी हो चुकी है, जिसे देखते हुए एहतियातन सचिवालय में होने वाली सभी बैठकों में विभागीय अधिकारियों को वर्चुअल ही जोड़ने को कहा गया है।
आखिरकार आदमखोर गुलदार बना शिकारियों की गोली का निशाना
Tue Oct 6 , 2020
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के भिकियासैंण में आंतक बरपा रहे आदमखोर गुलदार को शिकारियों ने कल देर शाम मार गिराया है। गुलदार को ठीक उसी जगह पर मारा गया है जहंा कुछ दिनों पहले उसने एक बच्ची को अपना शिकार बनाने का प्रयास किया था। जानकारी के अनुसार पिछले कुछ समय से […]

You May Like
-
लिखवार गावँ में पूर्णिमा के पावन लिखवार गावँ भदूरा बटुक भैरव, नागराजा , माँ भवनेश्वरी, मन्दिर में दैनिक आरती में समलित हुए गाँव के श्रद्धालु भगवताचार्य बृंद ।कल पूर्णिमा के पावन अवसर पर कोरोना महामारी को समाप्त कराने के लिए अखन्ड रामायण का पाठ प्रारम्भ कर लिया जाएगा। उत्तरकांड में इस महामारी के पैदा होने से लेकर अंत करने का बर्णन है।साथ ही आज ग्राम पंचायत की बैठक में जीतमणि पैन्यूली पूर्व प्रधान एंव सम्पादक पहाड़ों की गूंज राष्ट्रीय साप्ताहिक समाचार पत्र,www. ukpkg.com न्यूज पोर्टल वेव चैनल ने मंदिर समिति का गावँ की निजी ट्रष्ट बनाने का सुझाव दिया है।इसके लिए कार्यवाही करनी है पर कोरोना महामारी को समाप्त करने के लिए अखण्ड रामायण पाठ का आयेजन किया जाएगा
Pahado Ki Goonj June 23, 2021

