कोलकाता पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की शह पर लालबत्ती लगी गाड़ी में घूम रहे कोलकाता की टीपू सुल्तान मस्जिद के इमाम मौलाना सैयद नूर उल रहमान बरकती एक बार फिर विवादों में हैं। बुधवार को उन्होंने मीडिया से चर्चा में संघ व भाजपा के प्रति अपशब्द कहे। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा वालों को मार कर भगा देना चाहिए।
इमाम बरकती ने तीन तलाक से लेकर लाल बत्ती तक गाड़ी तक सब मुद्दे पर खुलकर बात कही। उन्होंने कहा, मुझे भाकपा और माकपा से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन अगर भाजपा से कोई यहां आया तो साफ कह रहे हैं उसे मार-मार कर भगा देंगे। मौलाना ने ये धमकी बार-बार दोहराई।
बरकती ने मस्जिद के बाहर ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाने वालों को किन्नर बताया। अंग्रेजों के जमाने से इजाजत इमाम ने कहा कि वह लाल बत्ती लगाकर घूमेंगे, क्योंकि ब्रिटिश सरकार की ओर से उन्हें इसकी परमिशन मिली हुई थी। वे यह किसी कीमत पर नहीं हटाएंगे। याद रहे, केंद्र की मोदी सरकार ने देश से वीआईपी कल्चर खत्म करने के लिए 1 मई से सरकारी वाहनों से लालबत्ती हटा दी है। सिर्फ एंबुलेंस व अन्य आपात सेवा वाहनों को नीली बत्ती की इजाजत दी गई है।
यह भी पढ़ें: भाजपा और संघ में शामिल होने वाले मुसलमान होंगे सजा के हकदारः बरकती
यह भी पढ़ें: भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी ने ममता बनर्जी को क्यों कहा ‘चौपट राजा’
– See more at: http://www.jagran.com/news/national-kolkatas-shahi-imam-refuses-to-remove-red-beacon-16006529.html?src=p1#sthash.ORImJ2bK.dpuf
राष्ट्रीय निशानेबाजी टीम को दिल्ली हवाई अड्डे पर 12 घंटे तक रोका गया
Thu May 11 , 2017
भारतीय निशानेबाजी टीम के सदस्यों को सीमा शुल्क अधिकारियों से अपनी बंदूकों और कारतूसों को मंजूरी नहीं मिल पाने के कारण 12 घंटे तक दिल्ली हवाई अड्डे पर परेशानी का सामना करना पड़ा। भारतीय निशानेबाज साइप्रस में विश्व कप में भाग लेकर लौट रहे थे जहां उन्होंने सात पदक जीते। […]
You May Like
-
पेड़ पर लटका मिला अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
Pahado Ki Goonj September 8, 2022

