देहरादून। केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए कानून के समर्थन में 29 दिसंबर को भाजपा प्रदेश की राजधानी देहरादून में एक विशाल रैली का आयोजन करेगी। इस रैली को सफल बनाने शुक्रवार को भाजपा के मंडल अध्यक्षों व महानगर पदाधिकारियों ने बैठक का आयोजन किया।
नेहरूकाॅलोनी में आयोजित भाजपाईयों की बैठक को संबोधित करते हुए महानगर उपाध्यक्ष रंजित भण्डारी ने कहा कि नागरिकता बिल में कांग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टियां देश की जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। जिससे देशवासी गलत फहमी का शिकार हो रहे है। उन्हांेने कहा कि नागरिकता बिल में देश के किसी भी समुदाय के नागरिक का बिलकूल अहित नही होगा। बल्कि इसका फायदा पाकिस्तान,बाग्लादेश व अफगानिस्तान में रह रहे अल्पसंख्यकों को यदि किसी कारणवश भारत शरण लेनी पडे तो उसका फायदा उन्हें होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में अर्नगल अफवाह फैलाकर देश में अराजक महौल बनाने का प्रयास कर रही है। उनके मनसूबों को कामयाब नही होने दिया जाएगा। भण्डारी ने कहा कि इस बिल के समर्थन में 29 तारीख को भाजपा विशाल रैली का आयोजन करेगी। साथ ही रिंग रोड में भी भाजपा के बालावाला मण्डल अध्यक्ष अशोक राज पंवार ने बैठक का आयोजन किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से रैली का सफल बनाने की अपील की । इस मौके पर संगठन मंत्री अजय कुमार,
नए साल को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट, डॉक्टरों की छुट्टियां की रद्द
Fri Dec 27 , 2019
देहरादून। नए साल को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी ओर से तैयारियां पूरी कर ली हैं। विभाग ने सभी डॉक्टर की छुट्टियां रद्द करने के अलावा चिकित्सकों को डयूटी पर अलर्ट रहने के निर्देश जारी किये हैं। देहरादून की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मीनाक्षी जोशी का कहना है […]

You May Like
-
अवैध संबधों के चलते पत्नी और सास को उतारा मौत के घाट
Pahado Ki Goonj February 27, 2022

