HTML tutorial
HTML tutorial

रविवार को मसूरी रही पर्यटकों से गुलजार

Pahado Ki Goonj

देहरादून। शनिवार को बर्फबारी के बाद मसूरी में रविवार को भारी संख्या में पर्यटक पहुंचे। इसके कारण वहां लंबा जाम लग गया। मसूरी में भीड़ देखते हुए पुलिस ने कुठालगेट से आगे रास्ता वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। धनोल्टी मार्ग, कैम्पटी मार्ग सहित कई संपर्क मार्गों पर पर्यटक फंस गए हैं। वहीं रात को काफी मात्रा में पाला भी पड़ रहा है। इससे रास्ते में फिसलन भी बढ़ गई है। नए साल की पहली बर्फबारी देखने कई पर्यटकों ने मसूरी का रुख किया। सुबह से दून, दिल्ली, मेरठ आदि के पर्यटकों ने मसूरी की राह पकड़ ली। भारी संख्या में वाहनों के रेले से मसूरी मार्ग पर कई जगह जाम की स्थिति बनी, लेकिन पुलिस के इंतजामों से पर्यटकों को ज्यादा परेशानी नहीं झेलनी पड़ी। वहीं रविवार को वहां इतनी भीड़ बढ़ गई कि स्थिति बेकाबू हो गई। दून में सुबह से ही चटख धूप खिलने के कारण बर्फ भी थोड़ी पिघल रही है। जिसके कारण वहां वाहनों की आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है। मसूरी में बर्फबारी उम्मीद से कहीं ज्यादा थी। तत्काल पालिका व लोनिवि कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुलाया गया। उपकरणों से लैस कर्मचारियों ने बर्फ हटाकर रास्ते खोले। हालांकि, ज्यादातर वाहनों को मसूरी शहर से बाहर रुकने की हिदायत दी गई थी।

Next Post

उत्तराखंड रोडवेज फास्ट ट्रैक सिस्टम लगाने की कवायद में जुटा

देहरादून। उत्तराखंड परिवहन विभाग भी बसों में फास्ट ट्रैक सिस्टम लगाने की कवायद में जुटा है। इसके बाद उत्तराखंड रोडवेज की किसी भी बस को नेशलन हाईवे पर टोल के लिए नहीं रुकना पड़ेगा। इससे न सिर्फ आसानी से टोल का भुगतान हो पाएगा, बल्कि टोल पर लगने वाले जाम […]

You May Like