HTML tutorial
HTML tutorial

योगी आदित्यनाथ होंगे यूपी के मुख्यमंत्री

Pahado Ki Goonj

भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने बताया कि योगी आदित्यनाथ को सर्वसम्मति से प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया गया। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और लखनऊ के मेयर डाक्टर दिनेश शर्मा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब उत्तर प्रदेश में दो उपमुख्यमंत्री बनाये गये हैं। प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री के ऐलान को लेकर करीब एक हफ्ते का इंतजार आज शाम खत्म हो गया और विधायक दल की बैठक में आदित्यनाथ को अप्रत्याशित रूप से प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया गया। गोरक्षापीठाधीर आदित्यनाथ की छवि कट्टर हिन्दुत्ववादी नेता की है।

उप मुख्यमंत्री बनने के बाद मौर्य ने कहा कि वह भाजपा के सभी विधायकों का आभार प्रकट करते हैं। प्रदेश में सभी वर्गों के विकास के लिये काम किया जाएगा। आदित्यनाथ के पिता आनन्द सिंह ने अपने पुत्र के मुख्यमंत्री बनाये जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ सबका विकास’ की तर्ज पर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी समस्या गुंडागर्दी है। उसे खत्म करना होगा। उम्मीद है कि आदित्यनाथ ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर निर्णय लेंगे।

Next Post

बी. एफ. आई. टी. इंस्टीट्यूट में दो दिन तक चलने वाले किसान मेले की शुरूआत

देहरादून के सुद्धौवाला स्थित बी. एफ. आई. टी. इंस्टीट्यूट में दो दिन तक चलने वाले किसान मेले की शुरूआत आज रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुयी। जिसमें मुख्यअतिथि के रूप में डारेक्टर जनरल उत्तराखण्ड यूकोस्ट के डाॅ. राजेन्द्र डोभाल ने शिरकत की। मुख्यतह ये कार्यक्रम किसान भाइयों के लिए-कैसे खेती की […]

You May Like