मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने थराली विधानसभा उप निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद थराली विधानसभा क्षेत्र की जनता को बधाई दी

Pahado Ki Goonj
मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने थराली विधानसभा
उप निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद थराली विधानसभा क्षेत्र की जनता को बधाई दी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उन सभी कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी जिन्होंने अथक मेहनत से थराली के जन-जन तक सरकार की योजनाओं को पहंुचाया और पार्टी की जीत सुनिश्चित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि थराली की जनता ने सरकार के काम-काज पर भी मोहर लगाई है। उपचुनाव से पहले जनता के समक्ष विकास का जो एजेण्डा रखा गया था, उन्हें पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। 
बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में थराली विधानसभा उप निर्वाचन में भाजपा प्रत्याशी  मुन्नी देवी के विजयी होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। मुख्यमंत्री   त्रिवेन्द्र ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के सम्मान को अपना सम्मान मानकर कार्य किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के संयुक्त प्रयासों के परिणामस्वरूप भाजपा को विजय मिली है। आने वाले निकाय चुनावों में क्या होने वाला है, इसके संकेत भी थराली के चुनाव परिणाम ने दे दिये हैं। 
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  अजय भट्ट, वित्त मंत्री   प्रकाश पंत, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री   धन सिंह रावत, विधायक   हरबंस कपूर,   खजान दास, महानगर अध्यक्ष   विनय गोयल, प्रदेश महामंत्री   नरेश बंसल,   सुनील उनियाल गामा एवं अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।  
Next Post

थराली उप चुनाव के बाद उत्तराखंड क्रान्ती दल के लिये पहाडोंकीगूँज ukpkg समाचार पोर्टल ने ड्रेस का नमूना पेश किया है इसी से उनकी पहचान मजबूत हो सकती है

इस उप चुनाव के बाद उत्तराखंड क्रान्ती दल के लिये पहाडोंकीगूँज ukpkg समाचार पोर्टल ने ड्रेस का नमूना पेश किया है इसी से उनकी पहचान मजबूत हो सकती है https://ukpkg.com समाचार पोर्टल । थराली चुनाव के वोटरों के रुझान के नतीजे सबको मान्य है । ukd राज्य की लड़ाई लड़ने […]

You May Like