मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर दी बधाई

Pahado Ki Goonj

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने कहा कि यह पावन पर्व शिव एवं शक्ति की आराधना का पर्व है। समाज को प्रेम एवं सद्भाव का संदेश भी यह पर्व देता है।
मुख्यमंत्री ने इस पावन पर्व पर प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि शिवत्व मनुष्य को अंधकार से प्रकाश की ओर तथा असत्य से सत्य की ओर ले जाने की राह भी प्रशस्त करता है।


देहरादून 03 मार्च, 2019 (सू.ब्यूरो)
प्रेस नोट-04(03/10)
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत सोमवार 04 मार्च, 2019 को पूर्वाह्न 11 बजे अजबपुर रेलवे ओवर ब्रिज का लोकार्पण करेंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग सं. 72 के कि.मी. 161 पर अजबपुर में निर्मित इस चार लेन आर.ओ.वी की लागत 69.49 करोड़ है।

Next Post

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दी स्वीकृति।

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दी स्वीकृति। अब राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 12 प्रतिशत हो गया है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राज्य सरकार के कर्मचारियों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। […]

You May Like