HTML tutorial
HTML tutorial

मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को विजयादशमी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं

Pahado Ki Goonj

देहरादून,मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश वासियों को विजयादशमी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम का सम्पूर्ण जीवन चरित्र अनुकरणीय है। उनके जीवन की विशिष्टता समाज का मार्ग प्रशस्त करती रही है। उन्होंने धर्म एवं सत्यता के मार्ग पर चलकर रावण पर विजय प्राप्त की थी। दशहरा उल्लास एवं विजय का भी पर्व है।
       मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि विजयादशमी भी शक्ति साधना एवं समन्वय का पर्व है। शक्ति की उपासना का यह पर्व हमें जीवन की कठिनाइयों से पार पाने की प्रेरणा देता है।
      मुख्यमंत्री ने समाज के सभी वर्गों से आपसी सद्भाव एवं भाईचारे के साथ इन त्योहारों को मनाने की अपील की है।
       मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से कोविड-19 के दृष्टिगत इस अवसर पर सामाजिक दूरी, मास्क पहनने के साथ ही अन्य सावधानियों का अनुपालन करने की भी अपील की है।

Next Post

जॉर्नलिस्टस ऑफ इंडिया संबंधित भारतीय मजदूर संघ के वेबिनार में पत्रकारों की सुरक्षा आदि के प्रस्ताव पारित किए- भण्डारी

नई दिल्ली,7पत्रकारों पर हो रहे अत्याचारों को देखते हुए जॉर्नलिस्टस ऑफ इंडिया संबंधित भारतीय मजदूर संघ के तत्वाधान में एक राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया है।उसमें निम्न प्रस्ताव सर्व सम्मती से निम्न प्रस्ताव पारित किये है। 1) पत्रकारों की सुरक्षा के लिए प्रस्ताव पारित किया गया।2) रिपब्लिक टी वी […]

You May Like