देहरादून। थाना पटेलनगर क्षेत्र के शिमला बाईपास हाइवे के गणेशपुर रोड किनारे एक महिला की हत्या कर शव को जलाने की घटना सामने आने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
मिली जानकरी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि थाना पटेलनगर क्षेत्र के शिमला बाईपास हाइवे के गणेशपुर रोड किनारे एक महिला की हत्या कर शव को जलाया गया है। इस घटना सामने आने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि महिला का ऊपरी हिस्सा जलाया गया है। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
रविवार को चटक धूप ने दी लोगों को सर्दी से राहत
Sun Jan 5 , 2020
देहरादून। शनिवार को हुई बर्फबारी क बाद रविवार सुबह से ही पहाड़ से लेकर मैदान तक धूप खिल गई है। राजधानी देहरादून समेत काशीपुर, हल्द्वानी, रानीखेत, पंतनगर, चंपावत, हरिद्वार, रुड़की, ऋषिकेश, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में भी धूप खिलने से स्थानीय लोगों व पर्यटकों को ठंड से राहत मिली। प्रदेश […]

You May Like
-
चिन्यालीसौड़ पुल बनकर तैयार, धनुष जैसा आकार है आकर्षण केन्द्र टिहरी, उत्तरकाशी जिले के सीमा पर टिहरी झील के ऊपर बनाए जा रहे चिन्यालीसौड़ पुल का काम पूरा हो चुका है। अब 20 दिन बाद इस पुल को जनता को समर्पित किया जाएगा। फिलहाल पुल न होने की वजह से ग्रामीणों को 90 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। चिन्यालीसौड़ पुल। पुनर्वास विभाग देवीसौड़ में 162 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया गया है। साल 2007 में टिहरी झील बनने के कारण देवीसौड़ मोटर पुल डूब गया था। जिसके कारण चिन्यालीसौड़ के करीब 42 गांव माली, बादान, जोगत, तुल्याड़ा, भड़कोट, आदि का संपर्क तहसील मुख्यालय से टूट गया था। अब इस पुल के निर्माण के बाद अलग-थलग पड़े इन सभी 42 गांवों की राह आसान होगी। इन गांव के लोगों को तहसील मुख्यालय पहुंचने के लिए करीब 90 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। पढ़ें-ड्यूटी ज्वॉइन करने निकला था कुमाऊं रेजिमेंट का जवान, दो दिन बाद भी नहीं पहुंचा यूनिट बता दें कि देवीसौड़ में बन रहा पुल स्टील आर्च ब्रिज होगा जो दिचली-गमरी व टिहरी जनपद को जोड़ने वाला प्रदेश का सबसे बड़ा आर्च है
Pahado Ki Goonj June 29, 2018
-
विधायक ने किए दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण प्रदान
Pahado Ki Goonj February 11, 2020

