पेपर लीक मामले में 19वीं गिरफ्तारी

Pahado Ki Goonj

 

पेपर लीक मामले में 19वीं गिरफ्तारी


देहरादून।पहाडोंकीगूँज, यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एसटीएफ की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। गुरूवार को एसटीएफ ने पेपर मामले में एक और गिरफ्तारी की है। ये गिरफ्तारी उत्तरकाशी नौगांव निवासी अंकित रमोला  के रूप में की गई है। एसटीएफ ने अंकित रमोला को पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया है। साथ ही पेपर लीक मामले में नकलचियों को  एक बार फिर से चेतावनी दी है।
यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में उत्तरकाशी नौगांव निवासी अंकित रमोला को लंबी पूछताछ के बाद पर्याप्त सबूतों के आधार पर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। इससे पहले इस पूरे प्रकरण में चर्चित हाकम सिंह और गिरफ्तार पूर्व शिक्षक तनु शर्मा से मिले सबूतों के आधार पर आरोपी अंकित रमोला की तलाश में एसटीएफ की टीम एक दिन पहले उत्तरकाशी के नौगांव में रवाना हुई थी। जहां से अंकित रमोला को पूछताछ के लिए देहरादून स्थित मुख्यालय लाया गया। जहां लंबी पूछताछ के बाद साक्ष्यों की पुष्टि होने पर इस मुकदमे में अंकित रमोला को भी गिरफ्तार किया गया है।

आगेपढें

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गया जेल
हल्द्वानी। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक किशोरी से घर में घुसकर दूसरे समुदाय के युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि माता-पिता की गैरमौजूदगी में घर में घुसे दूसरे संप्रदाय के युवक ने नाबालिग किशोरी को अकेला पाकर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक राजीव नगर निवासी निवासी दंपत्ति त्योहारों में सामान बेचकर अपना घर चलाता है। दंपत्ति त्योहारों के सामान खरीदने के लिए दिल्ली गए हुए थे। उनकी गैरमौजूदगी में उनके पड़ोस में रहने वाला युवक फिरोज खान गुपचुप तरीके से घर में घुस गया। उसने घर में मौजूद 17 वर्षीय अकेली किशोरी का मुंह दबाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के शोर मचाने के बाद पकड़े जाने के भय से युवक मौके से फरार हो गया। पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली में मामले की तहरीर देते हुए कहा कि आरोपी युवक का परिवार आपराधिक प्रवृत्ति का है। वह कभी भी पीड़ित परिवार के साथ कोई भी घटना कर सकता है। पीड़ित परिवार के साथ में कई हिंदूवादी नेता भी कोतवाली पहुंचे। कोतवाली पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी फिरोज खान को बलात्कार समेत पॉक्सो अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है। महिला उपनिरीक्षक प्रेमा कोरंगा ने पीड़िता की चिकित्सकीय जांच कराई है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा का कहना है कि पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो अधिनियम के तहत मामले में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का स्वास्थ्य खराब

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का स्वास्थ्य बिगड़ने की खबर है। बताया जा रहा है कि  भुवन चंद खंडूड़ी की तबीयत खराब होने के बाद गुरूवार सुबह वे ऋषिकेश एम्स पहुंचे। वहां चिकित्सकों की टीम से उन्होंने सुझाव लिया।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी कुछ स्वास्थ्य संबंधित शिकायतों के साथ आज ऋषिकेश एम्स में पहुंचे हैं। भुवन चंद खंडूड़ी कार्डियक की समस्या से ग्रसित हैं। इसीलिए तबीयत खराब होने के कारण उनके ऋषिकेश एम्स में पहुंचने की जानकारी है। बताया गया कि पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी कार्डियक चिकित्सा के साथ ही कुछ दूसरी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए चिकित्सकों के सुझाव ले रहे हैं। आपको बता दें कि बीसी खंडूरी 88 साल के हैं। बढ़ती उम्र के चलते उन्हें कुछ स्वास्थ्य संबंधित शिकायतें रहती हैं। लिहाजा इन्हीं समस्याओं को लेकर वो एम्स अस्पताल पहुंचे हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी( मेज रिटार्यड) से भेंट कर उनकी कुशल छेम की जानकारी लेते हुए शीघ्र उनके स्वास्थ्य लाभः की कामना की है

अब पूर्व आईएएस यादव की पत्नी पर गिरफ्तारी का खतरा

देहरादून। आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व आईएएस रामविलास यादव के खिलाफ ढाई हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की गई है। ढाई हजार पन्नों की चार्जशीट में आय से 2600 गुना अधिक संपत्ति का जिक्र किया गया है। साथ ही अब इस मामले में रामविलास की पत्नी कुसुम यादव  की परेशानियां बढ़ने वाली हैं। कुसुम यादव की भी जल्द ही 120ठ के तहत कभी भी गिरफ्तारी  हो सकती है। विजिलेंस के अनुसार रामविलास के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित मामले की जांच-विवेचना साल 2013 से 2016 तक की गई थी। इन तीन वर्षों में उनके संपत्ति में आज से 2600 गुना अधिक संपत्ति अर्जित करने के पुख्ता दस्तावेज मिले हैं। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, गाजीपुर, नोएडा जैसे अलग-अलग स्थानों में चल-अचल संपत्ति, प्रॉपर्टी, बैंक बैलेंस, जैसे सभी संपत्तियों का जिक्र आरोप पत्र में किया गया है। विजिलेंस के मुताबिक 2019 में यूपी काडर से उत्तराखंड आने के बाद रामविलास के भ्रष्टाचार का मामला सामने आया। 2019 में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। रामविलास के भ्रष्टाचार में उनकी पत्नी को 120इ और 109 में सह आरोपी बनाकर विजिलेंस लगातार जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार सबूत और साक्ष्य के आधार पर यादव की पत्नी को इस पूरे भ्रष्टाचार के खेल में कमाई गई संपत्ति को ठिकाने लगाने का साजिशकर्ता माना जा रहा है। पहले दिन से रामविलास हर पूछताछ में संपत्तियों का हिसाब किताब पत्नी कुसुम के पास होने का जिक्र कर रहे हैं। ऐसे में विजिलेंस के कई नोटिसों के बावजूद रामविलास की पत्नी कुसुम एक बार भी विजिलेंस के समक्ष पूछताछ के लिए नहीं पहुंची। ऐसे में अब उनको भी गिरफ्तार किया जा सकता है।बीते 23 जून 2022 को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में लंबी पूछताछ के बाद रिटायर्ड आईएएस रामविलास यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। फिलहाल यादव न्यायिक हिरासत में देहरादून की जेल में बंद हैं। वहीं कानूनी प्रक्रिया के अनुसार इस मामले में विजिलेंस को 60 दिनों में आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल करना था, जो कर लिया गया है। अब रामविलास यादव पर कानूनी शिकंजा पूरी तरह से कस चुका है।

आगेपढें

गोलीकांड का मुख्य आरोपी विष्णु अरोड़ा हरियाणा से गिरफ्तार

हरिद्वार। खन्ना नगर में हुए गोलीकांड में आखिरकार पुलिस ने फरार चल रहे 11 आरोपियों में से प्रमुख विष्णु अरोड़ा को गुरुवार को हरियाणा के अंबाला  से धर दबोचा। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस उसे लेकर खन्ना नगर स्थित उसी घटनास्थल पर पहुंची. जहां उससे पूछताछ की गई। इस दौरान सड़क से विष्णु को पुलिस वाले पकड़ कर पूरे मोहल्ले में घुमाते हुए घटनास्थल पर लाए।
बीती 6 अगस्त को विधायक मदन कौशिक के घर से कुछ ही दूरी पर मदन कौशक समर्थित एक गुट ने दूसरे गुट के दीपक टंडन के घर पहुंचकर कई राउंड फायरिंग की थी। इस दौरान गिरोह में पहुंचे युवकों के पास तमंचे के साथ लाठी डंडे और नंगी तलवारें भी थी। इस गोलीकांड से न केवल खन्ना नगर बल्कि आसपास के इलाके में भी हड़कंप मच गया था। इस मामले में दीपक टंडन ने 15 आरोपियों को नामजद कराया था। इस मामले में एक आरोपी को पीड़ित पक्ष ने ही पकड़कर पुलिस को सौंपा था, जबकि दूसरे को पुलिस ने शाम तक गिरफ्तार कर लिया था। 2 युवक तीन दिन पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। पुलिस ने फरार चल रहे 11 आरोपियों में से 5 को मुख्य आरोपी बनाते हुए उन पर 10-10 हजार का इनाम भी घोषित किया था। इसके बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी, जिसके बाद इनके घर की कुर्की करने की तैयारी थी। कुर्की की कार्रवाई से पहले ही आरोपी विष्णु अरोड़ा को पुलिस ने गुरुवार सुबह हरियाणा के अंबाला क्षेत्र से गिरफ्तार  किया। दोपहर करीब 12 बजे पुलिस पहले विष्णु को कोतवाली लाई, जहां से उसे खन्ना नगर स्थित घटनास्थल ले जाया गया। पुलिस विष्णु को पकड़ पैदल ही मुख्य सड़क से मोहल्ले की गलियों में घुमाकर लाई। इलाके में तसल्ली से घुमाने के बाद पुलिस उसे वापस अपने साथ कोतवाली ज्वालापुर ले गई। विष्णु अरोड़ा को लेकर जब कोतवाली ज्वालापुर पुलिस खन्ना नगर के बाहर पहुंची तो बाहर से लेकर गलियों तक जगह-जगह लोगों की भीड़ विष्णु को देखने के लिए खड़ी नजर आई। कोई पुलिस की कार्रवाई को गलत बता रहा था तो कोई इसे बिल्कुल सही कदम करार दे रहा था।
आगेपढें

दून मेडिकल कॉलेज में लाइफ स्टाइल क्लीनिक का लोकार्पण

देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में लाइफस्टाइल क्लीनिक का लोकार्पण  हो गया है। चिकित्सालय के ओपीडी भवन की दूसरी मंजिल पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत लाइफ स्टाइल क्लीनिक का लोकार्पण किया। इसके साथ ही आज कैथ लैब का भी शिलान्यास किया गया।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कैथ लैब का कार्य जल्द पूरा किया जाए, ताकि राज्य स्थापना दिवस पर इसकी शुरुआत हो सके। उन्होंने कहा कि राज्य में संस्थागत प्रसव की स्थिति में सुधार हुआ है। 2015-16 में यह 68.6 प्रतिशत थी जो 2019 21 में 83.2 प्रतिशत हो गई है। इसे 100ः करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा राजकीय मेडिकल कॉलेजों में जल्द फैसिलिटी की कमी दूर की जाएगी। उन्होंने बताया चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड में 339 स्थाई असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है। 2600 स्टाफ नर्सों की भर्ती भी शीघ्र शुरू होगी। धन सिंह रावत ने बताया कैबिनेट ने वरिष्ठता के आधार पर नर्सों की भर्ती का निर्णय लिया था जिसका जल्द शासनादेश जारी होगा। दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आशुतोष सयाना ने कहा कि लाइफ स्टाइल क्लीनिक के शुरू होने से मरीजों को बेहतर स्वास्थ सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि कैथ लैब का आज स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने शिलान्यास किया है। बहुत जल्दी उत्तराखंड के पहले सरकारी मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब बनकर तैयार हो जाएगी। इससे हार्ट के मरीजों का बेहतर इलाज हो सकेगा। हार्ट के मरीजों को सरकारी अस्पतालों में कैथ लैब ना होने की वजह से प्राइवेट अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता था। करीब 5 करोड़ की लागत से इस कैथ लैब का निर्माण होना है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि टेंडर की प्रक्रिया गतिमान है। जल्द ही अस्पताल में कैथ लैब संचालित हो जाएगी।

 

 

Next Post

बलात्कार के आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

बलात्कार के आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार। उत्तरकाशी – विगत 17.08.2022 को एक व्यक्ति द्वारा चौकी डामटा में आकर “रोहित कुमार नामक युवक द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में” एक लिखित तहरीर दी गयी। तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा चौकी डामटा, […]

You May Like