HTML tutorial
HTML tutorial

भारतीय उद्योगपति सज्जन जिन्दल ने की नवाज शरीफ से मुलाकात

Pahado Ki Goonj

भारत के स्टील उद्योगपति सज्जन जिन्दल ने इस्लामाबाद की अपनी यात्रा के दौरान पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात की। शरीफ और जिन्दल के बीच मुलाकात कल प्रधानमंत्री के र्मुी स्थित निजी आवास पर हुई। पर्वतीय स्थल इस्लामाबाद से 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस मुलाकात से पाकिस्तानी मीडिया में दोनों देशों के मध्य तनाव के बीच द्विपक्षीय वार्ता के पुनर्जीवित होने के कयास लगने लगे हैं।

डॉन न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शरीफ तथा जिंदल की बैठक से पाकिस्तान के राजनीतिक गलियारे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि यह मुलाकात निकट भविष्य में मोदी तथा शरीफ के बीच बैठक कराने की कवायद का हिस्सा हो सकती है। तो वहीं दूसरी तरफ विपक्षी पार्टियों ने इस मुलाकात पर सवाल उठाया है। विपक्षी पार्टियां सरकार द्वारा जिंदल के दौरे को मंजूरी देने तथा बैठक को ‘गुप्त’ रखने से खफा हैं।

Next Post

सचिवालय में फेसबुक चलाने और जीन्स पहनने पर लग सकती है पाबन्दी

राज्य सचिवालय में कार्य संस्कृति में बदलाव लाने के लिए कर्मचारी संघ ने ये प्रस्तवाव दिए हैं। दरअसल, कर्मचारी संघ का मनना है कि फेसबुक से सचिवालय में कार्य बाधित हो रहा है, इसलिए ये प्रस्ताव लाया गया है। वहीं जींस टी-शर्ट पर भी सचिवालय में बैन होगा। सचिवालय संघ के अध्यक्ष […]

You May Like