HTML tutorial
HTML tutorial

प्रधानमंत्री पर राहुल की टिप्पणी ‘ओछी’ है : नायडू

Pahado Ki Goonj

नायडू ने कहा कि राहुल का बयान विधानसभा चुनावों में हारने के भय और निराशा में दिया गया बयान है. राहुल पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि टिप्पणी ऐसा व्यक्ति कर रहा है जिसके पास संसद में आकर महत्वपूर्ण बहस में हिस्सा लेने का धैर्य नहीं है और जो ”अचानक देश से गायब” होकर विदेश चला जाता है.

नायडू ने दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, ”राहुल विदेश में जाने और राजनीतिक परिदृश्य से अचानक गायब होने के अपने अनुभव से कह रहे होंगे.. महत्वपूर्ण बहस में भाग लेने के लिए संसद में भी नहीं आते. वे कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री थके हुए हैं.”

उन्होंने कहा, ”कांग्रेस थकी हुई है और लोग इसे हटाना चाहते हैं. यही हो रहा है. अपनी निराशा को ढंकने के लिए वे इस तरह की ओछी टिप्पणी कर रहे हैं.”

वह उत्तरप्रदेश में राहुल के कथित बयान का जिक्र  कर कर रहे थे जिसमें राहुल ने नरेन्द्र मोदी को थका हुआ बताया और कहा था कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रधानमंत्री का बोझ हल्का कर सकते हैं और फिर से मुख्यमंत्री बनकर उन्हें कुछ आराम दे सकते हैं.

Next Post

पाक में नरसंहार का सामना कर रहे हैं धार्मिक अल्पसंख्यक

पाकिस्तानी लेखिका, पत्रकार एवं नेता फरहनाज इस्पहानी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ”भारत एवं पाकिस्तान के बंटवारे से ठीक पहले इस्लाम के अलावा हमारे यहां धर्मों- हिंदु, सिख, ईसाई, पारसी – का बहुत अच्छा संतुलन था. अब पाकिस्तान में उनकी तादाद पूरी आबादी के 23 प्रतिशत यानि एक तिहाई से गिरकर […]

You May Like