देहरादून। रविवार सुबहसे शहर में वन-वे यातायात व्यवस्था लागू कर दी गयी। नए ट्रैफिक प्लान के अनुसार गांधी पार्क के चारों तरफ वन-वे रहेगा। शहर में स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्यों को ध्यान में रखते हुए रविवार से ट्रायल के तौर पर नया ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। नया ट्रैफिक प्लान लागू होने के बाद राजपुर रोड से आने वाले वाहन सीधे घंटाघर नहीं जा सके। इस व्यवस्था के तहत शहर में ट्रैफिक लाइट में भी लोगों को नहीं रुकना पड़ेगा। हालांकि नए प्लान के तहत वाहन चालकों को करीब नौ सौ मीटर अतिरिक्त चलना पड़ेगा, लेकिन ट्रैफिक लाइट में नहीं रुकने के चलते लोग समय रहते गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। शनिवार को डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने अधिकारियों के साथ सभी चैराहों का निरीक्षण किया था। बुद्धा चैक से लेकर दर्शन लाल चैक के मध्य यातायात पूर्णतया बंद रहेगा। सड़क का बायां हिस्सा सेंट थॉमस स्कूल के वाहनों के लिए खुला रहेगा। बता दें कि स्मार्ट सिटी के तहत निर्माण कार्यों को देखते हुए पुलिस द्वारा घंटाघर, एस्ले हाल चैक, गांधी पार्क, राजपुर रोड के कुछ हिस्से दर्शन लाल चैक, ईसी रोड, बुद्धा चैक स्थानों पर रूट डायवर्ट प्लान प्रस्तावित किया गया है।
हाईवे पर अनियंत्रित कार ने कई मजदूरों को कुचला,चार गंभीर
Sun Jan 19 , 2020
पिथौरागढ। पिथौरागढ़-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाराकोट खोल्का के पास अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे काम कर रहे कई मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में करीब चार मजदूर गंभीर घायल हो गए हैं। वहीं, इस दौरान वाहन में बैठे यात्रियों को भी चोट आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए […]

You May Like
-
पीहू नेगी और आन्या बिष्ट बैडमिंटन के फाइनल में पहुंचे
Pahado Ki Goonj January 12, 2018
-
कैशलेस व्यवस्था के नाम पर अब शुरू हुर्इ बैंकों की मनमानी
Pahado Ki Goonj February 25, 2018


