अभिनेता शोएब इब्राहिम ने कहा कि उन्हें अपनी प्रेमिका और अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ के अतीत से कोई परेशानी नहीं है. अभिनेता ने कहा कि वह अगले साल शादी करने की योजना बना रहे हैं. टेलीविजन धारावाहिक ‘ससुराल सिमर का’ से लोकप्रिय हुईं दीपिका की शादी रौनक सैमसन के साथ हुई थी और दो वर्षो बाद 2015 में दोनों अलग हो गए. उन्होंने कहा, ‘दीपिका के अतीत से मुझे कोई परेशानी नहीं है. मैं उनका अतीत नहीं जानता. मैं दीपिका को ‘ससुराल सिमर का’ से जानता हूं, जहां हम दोनों ने दो साल साथ काम किया.’ शोएब कहा, हालांकि, हमने उस समय एक-दूसरे को डेट नहीं किया, रिश्ता बाद में आगे बढ़ा और हम आज साथ हैं. वास्तव में मैंने उनसे कहा है कि हम उस बारे में कुछ भी बात नहीं करेंगे.’
आमिर-सलमान के साथ काम करने में आपत्ति नहीं : शाहरूख
Sat Feb 11 , 2017
बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान का कहना है कि उनके और आमिर खान तथा सलमान खान के साथ काम करने में किसी को आपत्ति नहीं है. बॉलीवुड की खान त्रिमूर्ति शाहरूख खान, आमिर खान और सलमान खान ने कभी भी साथ काम नहीं किया है. यदि कोई सोचता है […]

You May Like
-
आयर्न छात्र संगठन की धूम
Pahado Ki Goonj October 16, 2017

