नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के विधानसभा चुनाव में महज चंद दिन बचे हैं। इन चंद दिनों में मतदाताओं को अपनी ओर लुभाने के लिए सभी राजनीतिक दल एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। चुनाव प्रचार कार्यक्रम भी जोर-शोर से चल रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को कार्यक्रम करेंगे तो कांग्रेस की ओर से पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. मनमोहन सिंह मैदान में होंगे। मनमोहन सिंह राजौरी गार्डन में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारका में एक जन रैली को संबोधित करेंगे। अमित शाह की आज तीन रैलियां होंगी। वह दिल्ली कैंट, पटेल नगर और तीमारपुर में रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं, कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी और राहुल गांधी जंगपुरा और संगम विहार में रैलियों को संबोधित करेंगे।
सर्दी से मासूम की मौत, फिर भी विरोध जताने शाहीन बाग लौटी मां
Tue Feb 4 , 2020
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले कई हफ्तों से प्रदर्शन जारी है। इन्हीं में से एक था चार महीने का मासूम मोहम्मद जहान। छोटे-छोटे गालों पर बना तिरंगा। मां नाजिया के साथ आने वाला यह बच्चा जल्द ही शाहीन बाग में हर […]

You May Like
-
वह रे देव भूमि की सरकार
Pahado Ki Goonj October 29, 2018
-
आपसे निवेदन इस पोस्ट को मदद,शेयर ज़रूर करें
Pahado Ki Goonj February 3, 2019


