HTML tutorial
HTML tutorial

दर्दनाक हादसा, कार खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत, एक घायल

Pahado Ki Goonj

देहरादून। पौड़ी में शनिवार देर रात को दर्दनाक हादसा हो गया। सतपुली में बड़ेथ गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हु़आ है।
उप राजस्व निरीक्षक वेद प्रकाश ने बताया कि हादसा सांग्लाकोटी गुडिंडा बड़ेथ मोटर मार्ग पर रात करीब 8.30 बजे हुआ था। दूरस्थ क्षेत्र और अंधेरा होने के कारण इसकी सूचना पुलिस को रात करीब 11.40 बजे लगी। टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मृतकों और घायल को खाई से निकलवाया। उन्होंने बताया कि कार सतपुली की तरफ जा रही थी, लेकिन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस दौरान मनोज कुमार पुत्र बलवीर सिंह ग्राम बड़ेथ, मेला राम पुत्र रामस्वरूप और कैलाश चंद्र पुत्र भगत राम निवासी ग्राम महरगांव तल्ला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
वहीं, संदीप कुमार पुत्र बलबीर सिंह गांव बड़ेथ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से राजकीय चिकित्सालय सतपुली में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी नई थी। उस पर नंबर भी नहीं था और अप्लाई फॉर लिखा था।

Next Post

सावधान! सक्रिय हुए साइबर ठग, पीएम राहत कोष के नाम कर रहे ठगी

देहरादून। भारत इस समय कोरोना संकट के जूझ रहा है। ऐसे हालत में गरीब परिवारों की मदद के लिए कुछ लोग आगे आ रहे है। लोग मदद के लिए पीएम केयर फंड और प्रधानमंत्री राहत कोष में दान भी दे रहे हैं। ताकि इस संकट की घड़ी में वे भी […]

You May Like