HTML tutorial
HTML tutorial

काशी विश्वनाथ कारीडोर के नाम पर काशी की आत्मा का हनन विगत कुछ वर्षों से निरन्तर हो रहा है -स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती

Pahado Ki Goonj

 हरिद्वार, आदि शंकराचार्यस्वामी ज्योतिर्मठ एवं द्वारिका पीठाधीश्वर श्री स्वरूपानंद सरस्वती स्वामि के पट शिष्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती  ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भगवान  शिव की  बसाई गई काशी में सैकडों मन्दिर और हजारों मूर्तियां तोड कर मलबे में फेंक दी गईं । गोविन्देश्वर महादेव के पास का पीपल का […]

गुड न्यूज-पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा की पहल पर कंपनी सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर मुहैया करवाएगी

Pahado Ki Goonj

        संकट की इस घड़ी से बाहर निकलने में देश की मदद करने के लिए ऑक्सीजन फॉर इंडिया पहल की शुरुआत −         1,000 से अधिक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स की खरीद का ऑर्डर −         सरकारी अस्पतालों, कोविड केयर केंद्र, निजी अस्पतालों, एनजीओ और देश भर के रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशंस को तात्कालिक तौर पर आयातित ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स मुहैया कराए जाएंगे −         अन्य कंपनियों और एनआरआई को इस पहल से जोड़ने की कोशिश, ताकि एक साथ भारी मात्रा में मशीनों का ऑर्डर दिया जा सके −         खरीद साझेदारों के साथ करार की दिशा में हो रहा काम ताकि समय के साथ भारत में 30,000 से अधिक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके देहरादून, 28 अप्रैल 2021- भारत की अग्रणी डिजिटल सर्विस प्लेटफॉर्म पेटीएम ने आज घोषणा करते हुए बताया कि पेटीएम फाउंडेशन कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच देश के नागरिकों की मदद करने के लिए 3,000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर (ओसी) की खरीद और उसका आयात करेगा। पेटीएम फाउंडेशन का लक्ष्य इस खरीद के जरिए देश में ऑक्सीजन की कमी को दूर करने की दिशा में मदद पहुंचाना है। कंपनी ने इस मामले में और अधिक जागरूकता फैलाने के लिए राष्ट्रव्यापी ‘ऑक्सीजन फॉर इंडिया’ अभियान की शुरुआत की है। पेटीएम फाउंडेशन पहले ही चार करोड़ की लागत वाली 1,000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के आयात का ऑर्डर दे चुका है और अब फाउंडेशन का लक्ष्य 10 करोड़ रुपये जुटाने का है। कंपनी लोगों से ज्यादा संख्या में इस पहल से जुड़ने की अपील कर रही है। अभियान के शुरुआती दौर में ही कंपनी 1.5 करोड़ रुपये जुटा चुकी है और पेटीएम के योगदान से यह रकम अब तीन करोड़ रुपये हो गई है। देश ऑक्सीजन समस्या के अभूतपूर्व संकट से जूझ रहा है और इस स्थिति से निपटने के लिए सभी तरह के सहयोग की जरूरत है, जिसमें बड़े ऑक्सीजन टैंकर्स, ऑक्सीजन सिलिंडर्स और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स शामिल है। चूंकि देश में पर्याप्त संख्या में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स की आपूर्ति नहीं हो रही है इसलिए फाउंडेशन ने इस दिशा में पहल करते हुए वैश्विक रूप से इसकी आपूर्ति की संभावनाओं को तलाश करना शुरू कर दिया है। अधिकांश लोगों की जिंदगियां बचाने के लिए फाउंडेशन साझेदारी की दिशा में भी काम कर रहा है ताकि भारत में 30,000 से अधिक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स की खरीदारी की प्रक्रिया पूरी की जा सके। पेटीएम ने इस पहल की शुरुआत की है और वह युद्ध स्तर पर विदेश से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर (ओसी) को लाने की कोशिश करेगा। पेटीएम इस मामले में समान विचारधारा वाले स्टार्टअप्स को साथ लाने की कोशिश कर रहा है ताकि भारी मात्रा में एक साथ ओसी के लिए ऑर्डर दिया जा सके। कंपनी को उम्मीद है कि लोग इस अभियान को दिल खोलकर मदद देंगे और यह जल्द ही छोटी अवधि में 10 करोड़ रुपये से अधिक की रकम जुटा लेगी। कंपनी पेटीएम एप पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की आपूर्ति के लिए अस्पतालों से मांग का निवेदन स्वीकार करेगी। इस दौरान प्राथमिकता सरकारी अस्पतालों को दी जाएगी। इसके बाद निजी अस्पताल, छोटे क्लीनिक और सबसे आखिर में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशंस (त्ॅ।े) का नंबर होगा। इसकी सूची सार्वजनिक रूप से उपलब्ध होगी ताकि इस मामले में वितरण को लेकर पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके। यह सेवा पहले आओ पहले पाओ या आपात स्थिति में आवश्यकता-आधारित मांग पर उपलब्ध होगी। अस्पतालों को इसके लिए जरूरतों, पता और साथ में को-ऑर्डिनेटर जैसी जानकारी भी उपलब्ध करानी होगी। .  पेटीएम के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा ने कहा कि, “भारत फिलहाल अभूतपूर्व ऑक्सीजन संकट की स्थिति से गुजर रहा है और इससे निपटने के लिए सभी तरह के सहयोग की जरूरत है, जिसमें बड़े ऑक्सीजन टैंकर्स, ऑक्सीजन सिलिंडर्स और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स शामिल है, जिससे स्थानीय तौर पर ऑक्सीजन का उत्पादन किया जा सके। मैं स्टार्टअप्स, अन्य कारोबारों को हमारे साथ आने की अपील करता हूँ ताकि उनके योगदान के जरिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स की आपूर्ति को दोगुनी की जा सके। ऑक्सीजन संकट के इस समय में यह देश की बड़ी मदद होगी। मुझे भरोसा है कि हम अपने संसाधानों को साझा कर इस संकट से निपटने में कामयाब होंगे और ज्यादा मजबूती से संकट के सामने खड़े होंगे।” महामारी की शुरुआत के समय से ही पेटीएम ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सहयोग देने के लिए कई पहल की शुरुआत की है। पिछले साल नागरिकों के समर्थन की मदद से कंपनी ने पीएम-केयर्स फंड में सैंकड़ों करोड़ रुपये का योगदान दिया था और साथ ही कोविड वॉरियर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स के बीच एक करोड़ हाईजीन किट का वितरण किया था। पलायन कर रहे 2 करोड़ से अधिक मजदूरों के लिए भोजन का इंतजाम किया गया था। साथ ही कंपनी ने पेटीएम ऐप, यूआई पर ‘स्टे एट होम इसेन्शल पेमेंट’ जैसा फीचर उपलब्ध कराकर यूजर्स को मोबाइल और डीटीएच रिचार्ज, बिजली बिल, पानी बिल, गैस बिल, क्रेडिट कार्ट और बीमा पेमेंट के भुगतान का विकल्प मुहैया कराया था।   अधिक जानकारी के सेपर्क करे- विकास कुमार-8057409636 सहयोग के लिए अगेपढें प्रतिष्ठित पहाड़ों की गूँज ukpkg.comन्यूज पोर्टल वेब चैनल के पाठक सम्पूर्ण भारत के साथ साथ विदेशों में है। निशुल्क समाचार आप तक सबसे पहले पहुचाये जाते […]

वैष्णवी संप्रदाय के संतों ने महा कुंभ के सफल आयोजन के लिए जताया मुख्यमंत्री का आभार

Pahado Ki Goonj

मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री  तीरथ रावत से मुलाकात कर मेला क्षेत्र की समस्याओं पर की चर्चा देहरादून ,मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास पर वैष्णव संप्रदाय के संतों ने मुलाकात की। पद्म विभूषण जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी के नेतृत्व में आए संतो ने कुंभ के सफल आयोजन के […]

शमशान में नही मिली जगह,सड़कों पर जले शव

Pahado Ki Goonj

हल्द्वानी। मुक्तिधाम में मंगलवार को दिन भर शव जलते रहे। देर रात हालत यह हो गई कि लोगों ने मुक्तिधाम को जाने वाली सड़क पर ही शव जलाना शुरू कर दिया। धाम के गेट से लेकर टिन शेड तक पांच शव जलते रहे। मुक्तिधाम में अव्यवस्थाओं का आलम है। स्थानीय […]

कोरोना वैक्सीनः 18-44 आयु वर्ग के लोगों का रजिस्ट्रेशन आज से शुरू

Pahado Ki Goonj

देहरादून। बुधवार से 18-44 आयु वर्ग के लोगों को निःशुल्क कोरोना टीकाकरण देने को लेकर पंजीकरण शुरू हो रहा है। जिसकी जानकारी सीएम त्रिवेंद्र रावत ने ट्वीट कर दी है। सीएम ने ट्वीट किया कि कोविड-19 पर जीत के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में कोविड-19 टीकाकरण अभियान […]

मलबे से फसल हुई बर्बाद, किसानों ने की मुआवजे की मांग

Pahado Ki Goonj

टिहरी। ऋषिकेश-चंबा-गंगोत्री हाईवे पर ऑल वेदर रोड निर्माण का मलबा चंबा ब्लाॅक के कई गांवों के खेतों में घुसने से फसल तबाह हो गई हैं. जिस कारण काश्तकारों के सामने संकट उत्पन्न हो गया है। किसानों का कहना है कि भले ही यात्रियों के लिए ऑल वेदर परियोजना जरूरी है, […]

कोरोना संक्रमणः दून अस्पताल की ओपीडी आज से बंद

Pahado Ki Goonj

देहरादून। कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए बुधवार से दून अस्पताल की ओपीडी बंद कर दी गई है। फिलहाल अस्पताल में केवल कोविड मरीजों काही उपचार होगा। हालांकि फ्लू मरीजों की ओपीडी कंटेनर में चलती रहेगी। प्रतिष्ठित पहाड़ों की गूँज ukpkg.comन्यूज पोर्टल वेब चैनल […]

बेकाबू कार ने स्कूटी सवार दंपति को मारी टक्कर,महिला की मौत

Pahado Ki Goonj

ऋषिकेश। एक बेकाबू कार ने आईडीपीएल रोड पर स्कूटी सवार एक दंपति को टक्कर मार दी। जिसमें स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, पति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। पुलिस ने महिला के पति को एम्स में भर्ती कराया है। पुलिस ने […]

असम में महसूस किए गए 6.4 तीव्रता के भूकप के झटके

Pahado Ki Goonj

गुवाहाटी। असम में बुधवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप के झटकों की तीव्रता 6.4 मापी गई है। नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी ने बताया कि असम में आज सुबह 7 बजकर 51 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इस […]

गुड न्यूज-संजय भार्गव ने क्षेत्रीय प्रमुख हडको का  पदभार ग्रहण किया

Pahado Ki Goonj

  गुड न्यूज-संजय भार्गव ने क्षेत्रीय प्रमुख हडको का  पदभार ग्रहण किया   देहरादून। उत्तराखंड राज्य के विकास में हडको का पूर्ण सहयोग मिलेगा यह बात नये क्षेत्रीय प्रमुख हडको,  संजय भार्गव ने आज पदभार ग्रहण करते हुये कही। हडको जो शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय भारत सरकार के अन्तर्गत आता […]