HTML tutorial
HTML tutorial

ट्रंप को चुनौती देने के लिए उत्तर कोरिया ने किया बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण: सोल

Pahado Ki Goonj

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि मिसाइल ने समुद्र में गिरने से पहले करीब 500 किलोमीटर उड़ान भरी. मिसाइल के सही प्रकार का अभी पता नहीं चल पाया है.

मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, ‘ऐसा माना जा रहा है कि उत्तर कोरिया द्वारा आज के मिसाइल प्रक्षेपण का मकसद अपनी परमाणु एवं मिसाइल क्षमताओं का दिखावा कर दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकषिर्त करने का था’.

इसने कहा, ‘ऐसा भी माना जा रहा है कि यह नए अमेरिकी प्रशासन की प्रतिक्रिया को जानने के लिए की गई एक भड़काऊ कार्रवाई है’.

योनहाप समाचार एजेंसी ने कहा कि दक्षिण कोरिया की सेना को संदेह है कि उत्तर कोरिया शायद एक मध्यम दूरी वाली मुसुदान मिसाइल का परीक्षण कर रहा है.

पिछले साल अक्तूबर में भी उत्तर कोरिया ने इसी एयर बेस से दो बार मुसुदन मिसाइलों का परीक्षण किया था. इस माह की शुरूआत में अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस ने अपनी सोल यात्रा के दौरान प्योंगयोंग को चेतावनी दी थी कि किसी भी तरह के परमाणु हमले के लिए ‘प्रभावी एवं भीषण’ प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ेगा.

Next Post

ट्रंप ने शी जिनपिंग संग हुई फोनवार्ता को अच्छा बताया

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ट्रंप ने जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ व्हाइट हाउस में आयोजित एक संयुक्त प्रेस सम्मेलन में कहा, “मेरी गुरुवार को चीन के राष्ट्रपति के साथ टेलीफोन वार्ता बहुत अच्छी रही. यह बहुत ही गर्मजोशी भरी वार्ता रही.” गौतलब है कि जापानी प्रधानमंत्री इस समय […]

You May Like