HTML tutorial
HTML tutorial

आईसीसी बैठकों में बीसीसीआई का प्रतिधित्व करेंगे अमिताभ : सर्वोच्च न्यायालय

Pahado Ki Goonj

न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति एएम खानविल्कर और न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड ने कहा कि अमिताभ आईसीसी की बोर्ड, वित्तीय और कामर्शियल समिति की बैठकों में हिस्सा लेंगे। बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की बैठक में हिस्सा लेंगे। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी 24 अप्रैल को होने वाली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की बैठक में बोर्ड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

न्यायालय ने आईसीसी की बैठकों में बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन के प्रतिनिधित्व पर रोक लगा दी। न्यायालय के मुताबिक चूंकी श्रीनिवासन हितों के टकराव के मुद्दे से जुड़े रहे हैं, लिहाजा वह शीर्ष स्तर पर बीसीसीआई के प्रतिनिधि नहीं हो सकते। प्रशासकों की समिति ने न्यायालय से आईसीसी में बीसीसीआई के प्रतिनिधि का नाम तय करने की गुजारिश की थी।

Next Post

कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने सोनू निगम को सही ठहराया

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार पटेल ने मंगलवार को ट्वीट करके कहा, ‘अजान नमाज का अहम हिस्सा जरूर है लेकिन आधुनिक तकनीकी वाले आज के युग में लाउडस्पीकर की जरूरत नहीं है।’ पटेल के ट्वीट से यह स्पष्ट प्रतीत होता है कि कांग्रेस पार्टी भी लाउडस्पीकार के जरिये मस्जिदों […]

You May Like