हॉट सीट देहरादून सहित, ऋषिकेश, रुद्रपुर, काशीपुर व हल्द्वानी में भाजपा ने दर्ज की जीत

Pahado Ki Goonj

पहाड़ों की गूंज: उत्तराखंड में   भाजपा का पांच निगमों पर कब्जा, सबसे हॉट देहरादून मेयर पद पर बीजेपी का कब्जा
देहरादून, ऋषिकेश, रुद्रपुर, काशीपुर व हल्द्वानी में भाजपा ने दर्ज की जीत
देहरादून। देहरादून में मेयर पद पर बीजेपी ने कब्जा जमा लिया है। बीजेपी के सुनील उनियाल गामा ने जीत दर्ज की है। 35 हजार से अधिक वोटों से उन्होंने दिनेश अग्रवाल हो हराया। देहरादून नगर निगम अध्‍यक्ष पद पर भाजपा प्रत्‍याशी सुनील उनियाल गामा ने जीत दर्ज की। उन्‍हें 162516 मत पड़े। जबकि हरिद्वार में भाजपा व कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला चल रहा है। निकायों में पार्षद, सभासद व सदस्य के 960 पदों के नतीजे घोषित किए जा चुके थे। इनमें निर्दलों का दबदबा रहा।
नगर निगमों में महापौर के पदों पर देहरादून, ऋषिकेश, रुद्रपुर, काशीपुर व हल्द्वानी में भाजपा ने जीत दर्ज, जबकि कोटद्वार का पद कांग्रेस की झोली में गया। हरिद्वार में कांग्रेस विजयी हुई है। अलबत्ता, पार्षद, सभासद व सदस्य पदों के 1064 पदों में से 1022 के परिणाम घोषित हो चुके थे। इनमें निर्दलीयों ने 546, भाजपा ने 303, कांग्रेस ने 165, बसपा ने चार, आप ने दो और सपा व उक्रांद ने एक-एक पद पर जीत हासिल की है।
देहरादून में मेयर पद पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। मेयर प्रत्याशियों में भाजपा के सुनील उनियाल गामा 119041, दिनेश अग्रवाल 90940, रजनी रावत 20784, विभूति 2012, अंजना वालिया 352, विजय कुमार बौड़ाई 1418, रामसुख 1294, अभय जोशी 1216, जगमोहन मेंदीरत्ता 3587, विजय जंगवान 542, सरदार खान 1559, पर हैं। वहीं नोटा 1765 रहा। इसके साथ ही 10305 मतपत्र रद्द कर दिए गए।

निकाय चुनाव में इस बार बीजेपी और कांग्रेस को निर्दलीय ने कड़ी टक्कर दी।अभी तक घोषित हो चुके 83 नगर निकायों के परिणाम में 35 सीटों पर बीजेपी ने कब्जा किया है जबकि 25 सीट कांग्रेस के खाते में आई है और 23 सीटों पर निर्दलीय ने अपना परचम लहराया है।एक सीट बसपा की झोली में गई है वार्डों में तो पूरे प्रदेश में निर्दलीयों का बोलबाला रहा।1014 सीटों के परिणाम अभी तक जारी किए जा चुके हैं जिनमें 546 वार्डों पर निर्दलीय जीते हैं जबकि बीजेपी 298 कांग्रेश 162 बसपा दो आप एक यूकेडी और एक sp ने जीत दर्ज की है।दिग्गजों की प्रतिष्ठा की बात करें तो प्रदेश के सीएम डोईवाला से विधायक हैं वहीं से बीजेपी हार गई।डोईवाला ने कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की विधानसभा क्षेत्र रानीखेत के पास चिलियानौला नगर पालिका परिषद से बीजेपी हार गई।कांग्रेस की दिग्गज नेता और नेता प्रतिपक्ष इंद्रा हृदेश अपने बेटे को जीत नहीं दिला सकी जबकि नगर निगमों में अभी तक  कांग्रेस से केवल कोटद्वार में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री नेगी ने जीत दर्ज कराई है। पूर्व  स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने ही पार्टी का स्वास्थ्य को ठीक करने में पार्टी की लाज बचाई है ।कोटद्वार में उनकी पत्नी हेमलता नेगी ने जीत दर्ज की है।

निकाय चुनाव में इस बार भी भाजपा और कांग्रेस के अलावा मतदाताओं ने किसी अन्य राजनीतिक दल पर भरोसा नहीं दिखाया। छोटे दलों के प्रत्याशियों के बजाए मतदाताओं ने निर्दलियों को वोट देना बेहतर समझा। ज्यादातर सीटों पर आम आदमी पार्टी, उत्तराखंड क्रांति दल या बहुजन समाज पार्टी जैसे छोटे दलों के बजाए निर्दलियों को ज्यादा वोट मिले। आप, उक्रांद और बसपा ने जिन सीटों पर चुनाव लड़ा। उनमें से ज्यादातर में वह निर्दलियों से पिछड़कर चौथे, पांचवें या छठे स्थान पर रहीं।
पहाड़ों की गूंज: कोटद्वार में महापौर पद पर हेमलता नेगी (25347) ने जीत हासिल की। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय विभा चौहान (23779) को पराजित किया।

रुद्रपुर में भाजपा प्रत्याशी रामपाल (39882) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के नंदलाल (34748) को हराया।

काशीपुर में भाजपा प्रत्याशी उषा चौधरी (44193) ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की मुक्ता सिंह (38721) को शिकस्त दी।

हल्द्वानी में भाजपा प्रत्याशी जोगेंद्र रौतेला (64793) ने कांग्रेस के सुमित हृद्येश (53939) को हराया।

ऋषिकेश नगर निगम में महापौर पर पद भाजपा की अनीता ममगाईं ने 26403 मत हासिल कर अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय वीना दीप शर्मा (15235) को हराया।

देहरादून के 100 वार्डों में कौन जीता
देखे वार्ड दर वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की सूची

वार्ड नंबर-1- मालसी सुमेंद्र सिंह बोहरा कांग्रेस जीते
वार्ड नंबर-2- विजयपुर- सागर लांबा कांग्रेस जीते
वार्ड नंबर-3 रांझावाला अनिल क्षेत्री कांग्रेस जीते
वार्ड नंबर-4 राजपुर उर्मिला थापा कांग्रेस जीती
वार्ड नंबर-5- धोरण खास चुन्नीलाल भाजपा जीते
वार्ड नंबर-6 दून विहार संजय नौटियाल भाजपा जीते
वार्ड नंबर-7 जाखनअकमल थापा भाजपा जीते
वार्ड नंबर-8 सालावाला भुपेंंद्र सिंह कठैत भाजपा जीते
वार्ड नंबर-9आर्यनगर योगोश भाजपा जीते
वार्ड नंबर-10 डोभालवाला रमेश बुटोला कांग्रेस जीते
वार्ड नंबर-11 विजय कालोनी सतेंद्र नाथ भाजपा जीते
वार्ड नंबर-12 किशन नगर नंदनी शर्मा भाजपा जीती
वार्ड नंबर-13 डीएल रोड देविका रानी कांग्रेस जीती
वार्ड नंबर-14 रिस्पना रानी गौड़ भाजपा जीती
वार्ड नंबर-15 करनपुर प्रमिला कोहली भाजपा जीते
वार्ड नंबर-16 बकरालवाला डा. विजेन्द्र पाल सिंह कांग्रेस जीते
वार्ड नंबर-17 चुक्खुवाला अर्जुन सोनकर कांग्रेस जीते
वार्ड नंबर-18 इंदिरा कालोनी सविता सोनकर कांग्रेस जीते
वार्ड नंबर-19 घंटाघर कालिका मंदिर चरनजीत कौर भाजपा जीते
वार्ड नंबर-20 रेसकोर्स उत्तर देवेन्द्र पाल सिंह भाजपा जीते
वार्ड नंबर-21 एमकेपी रोहन चंदेल भाजपा जीते
वार्ड नंबर-22 तिलक रोड अनीता गर्ग भाजपा जीते
वार्ड नंबर-23 खुड़बुड़ा विमला गौड़ भाजपा जीते
वार्ड नंबर-24 शिवाजी मार्ग विशाल कुमार भाजपा जीते
वार्ड नंबर-25 इंद्रेश नगर मनोज कुमार भाजपा जीते
वार्ड नंबर-26 धामावाला नीनू सहगल कांग्रेस जीते
वार्ड नंबर-27 झंडा मोहल्ला अजय सिंघल भाजपा जीते
वार्ड नंबर-28 डालनवाला उत्तर मीना बिष्ट कांग्रेस जीती
वार्ड नंबर-29 डालनवाला पूरब निखिल कुमार कांग्रेस जीते
वार्ड नंबर-30 डालनवाला दक्षिण राकेश भाजपा जीते
वार्ड नंबर-31 कौलागढ़ समिधा गुरुंग निर्दलीय जीती
वार्ड नंबर-32 बल्लूपुर कोमल बोरा कांग्रेस जीते
वार्ड नंबर-33 यमुना कालोनी सुमित्रा ध्यानी कांग्रेस जीती
वार्ड नंबर-34 गोविंदगढ़ महेंद्र कौर भाजपा जीते
वार्ड नंबर-35 श्री देव सुमन नगर संगीता गुप्ता कांग्रेस जीती
वार्ड नंबर-36 विजयपार्क अमिता सिंह भाजपा जीती
वार्ड नंबर-37 बसंत विहार अंकित अग्रवाल भाजपा जीते
वार्ड नंबर-38 पंडितवाड़ी रमेश काला भाजपा जीते
वार्ड नंबर-39 इंद्रानगर शुभम सिंह नेगी भाजपा जीते
वार्ड नंबर-40 सीमाद्वार मीरा कठैत भाजपा जीती
वार्ड नंबर-41 इंद्रापुरम आशा भाटी भाजपा जीती
वार्ड नंबर-42 कांवली अर्चना पुंडीर भाजपा जीती
वार्ड नंबर-43 द्रोणपुरी रजनी भाजपा जीती
वार्ड नंबर-44 पटेलनगर पश्चिम अनिता सिंह जीती
वार्ड नंबर-45 गांधी ग्राम मिनाक्षी मौर्य भाजपा जीती
वार्ड नंबर-46 अधोईवाला उत्तर संजय मल्होत्रा भाजपा जीते
वार्ड नंबर-47 चंदर रोड एमडीडीए कालोनी प्रवेश त्यागी कांग्रेस जीते
वार्ड नंबर-48 बद्रीश कालोनी कमली भट्ट भाजपा जीती
वार्ड नंबर-49 भगत सिंह कालोनी मोहम्मद इलियास अंसारी कांग्रेस जीते
वार्ड नंबर-50 राजीव नगर महेंद्र सिंह रावत कांग्रेस जीते
वार्ड नंबर-51 वाणी विहार हुकुम सिंह गडिय़ा कांग्रेस जीते
वार्ड नंबर-52 अजबपुर सरस्वती विहार विमल चंद्र उनियाल भाजपा जीते
वार्ड नंबर-53 माता मंदिर रोड अनूप नौडियाल भाजपा जीते
वार्ड नंबर-54 चंद्र सिंह गढ़वाली अजबपुर अलका धनई भाजपा जीते
वार्ड नंबर-55 शाह नगर राकेश कुमार भाजपा जीते
वार्ड नंबर-56 धर्मपुर अमित भंडारी कांग्रेस जीते
वार्ड नंबर-57 नेहरू कालोनी विनोद नेगी निर्दलीय जीते
वार्ड नंबर-58 डिफेंस कालोनी सुशीला रावत भाजपा जीती
वार्ड नंबर-59 गुजराड़ा मानसिंह शिवानी निर्दलीय जीते
वार्ड नंबर-60 डांडा लखौड़ अभिषेक पंत निर्दलीय जीते
वार्ड नंबर-61 आमवाला तरला रीता रानी कांग्रेस जीती
वार्ड नंबर-62 ननूरखेड़ा सुमित पुंडीर भाजपा जीते
वार्ड नंबर-63 लाडपुर कविन्द्र सेमवाल निर्दलीय जीते
वार्ड नंबर-64 नेहरू ग्राम उर्मिला पाल भाजपा जीती
वार्ड नंबर-65 डोभाल चौक नरेश रावत निर्दलीय जीते
वार्ड नंबर-66 रायपुर कपिल धर भाजपा जीते
वार्ड नंबर-67 मोहकमपुर रविन्द्र रावत भाजपा जीते
वार्ड नंबर-68 चकतुनवाला मियांवाला पूजा नेगी भाजपा जीती
वार्ड नंबर-69 रीठा मंडी इतात खान कांग्रेस जीते
वार्ड नंबर-70 लक्खीबाग आयुष गुप्ता कांग्रेस जीते
वार्ड नंबर-71 पटेलनगर पूर्वी महिपाल धीमान भाजपा जीते
वार्ड नंबर-72 देहराखास आलोक कुमार भाजपा जीते
वार्ड नंबर-73 विद्याविहार राजपाल सिंह भाजपा जीते
वार्ड नंबर-74 ब्रहमपुरी सतीश कश्यप भाजपा जीते
वार्ड नंबर-75 लोहिया नगर मुकीम अहमद कांग्रेस जीते
वार्ड नंबर-76 निरंजनपुर श्रद्धा सेठी भाजपा जीती
वार्ड नंबर-77 माजरा आफताब आलम भाजपा जीते
वार्ड नंबर-78 टर्नर रोड रमेश कुमार मंग्गू कांग्रेस जीते
वार्ड नंबर-79 भारूवाला ग्रांट राजेश परमार कांग्रेस जीते
वार्ड नंबर-80 रेस्टकैंप अर्चना कपूर कांग्रेस जीती
वार्ड नंबर-81 रेसकोर्स दक्षिण राखी बड़थ्वाल भाजपा जीती
वार्ड नंबर-82 दीपनगर दिनेश प्रसाद सती भाजपा जीते
वार्ड नंबर-83 केदारपुर दर्शन लाल भाजपा जीते
वार्ड नंबर-84 बंजारावाला नीलम उनियाल भाजपा जीती
वार्ड नंबर-85 मोथरोवाला मामचंद कांग्रेस जीते
वार्ड नंबर-86 सेवला कलां मनीष कुमार कांग्रेस जीते
वार्ड नंबर-87 पित्थूवाला हरि प्रसाद भट्ट कांग्रेस जीते
वार्ड नंबर-88 मेहूवाला रोजिना कांग्रेस जीती
वार्ड नंबर-89 हरभजवाला ऊषा चौहान कांग्रेस जीती
वार्ड नंबर-90 मोहब्बेवाला मोहन लाल गुरुंंग कांग्रेस जीते
वार्ड नंबर-91 चंद्रबनी सुखबीर बुटोला भाजपा जीते
वार्ड नंबर-92 आरकेडिया-1 गोविंद सिंह भाजपा जीते
वार्ड नंबर-93 आरकेडिया-2 वीना रतूड़ी भाजपा जीती
वार्ड नंबर-94 नत्थनपुर-1 जगदीश प्रसाद सेमवाल भाजपा जीते
वार्ड नंबर-95 नत्थनपुर-2 रविंद्र भाजपा जीते
वार्ड नंबर-96 नवादा सचिन थापा कांग्रेस जीते
वार्ड नंबर- 97 हर्रावाला विनोद कुमार भाजपा जीते
वार्ड नंबर-98 बालावाला नरेंद्र सिंह भाजपा जीते
वार्ड नंबर-99 नकरौंदा अजेयता भाजपा जीती
वार्ड नंबर-100 नथुवावाला स्वाति डोभाल भाजपा जीती

Next Post

टेहरी गढवाल की राजनीतिक सामाजिक चेतना का केंद्र लम्बगांव का बर्ष1966 के चित्र से जुड़ी स्मृति

पहाड़ों की गूंज: टेहरी गढवाल की राजनीतिक सामाजिक चेतना का केंद्र लम्बगांव का बर्ष1967 का चित्र -जीतमणि पैन्यूली सम्पादक लम्बगाँव के बाजार में सबसे पुरानी दुकान धार के ऊपर रेवत सिंह ,जगमोहन रांगड के परिवार की थी भारतीय स्टेट बैंक के ए टी यम के सामने का दोमंजिला पका मकान […]

You May Like