भारतीय जनता पार्टी के नेता केएस ईश्वरप्पा ने कहा कि हम मुस्लिमों को टिकट देने से करा इन्कार

Pahado Ki Goonj

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता केएस ईश्वरप्पा ने कहा कि हम मुस्लिमों को टिकट नहीं देगे क्योंकि उन्हें हम पर विश्वास नहीं। इसके अलावा ईश्वरप्पा ने ये भी कहा कि कांग्रेस आप (अल्पसंख्यक समुदाय) को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करती है। उन्होंने कहा कि वे (कांग्रेस) आपको टिकट नहीं देते, हम पर विश्वास करो और हम आपको टिकट के अलावा भी चीजें देंगे। ईश्वरप्पा सोमवार को कर्नाटक के कोप्पल में कुरबा और अल्पसंख्यक समुदाय को संबोधित कर रहे थे। केएस ईश्वरप्पा कर्नाटक में भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं, वह राज्य में जगदीश शेट्टर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में डिप्टी सीएम भी रह चुके हैं। ईश्वरप्पा कुरुबा समुदाय से आते हैं। पहले भी दिए हैं विवादित बयान भाजपा नेता ईश्वरप्पा पहले भी विवादित और लैंगिक बयान दिए हैं। पिछले साल उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के साथ जुड़े मुस्लिम ‘हत्यारे’ हैं और उनकी पार्टी के साथ जुड़े हुए मुस्लिम ‘अच्छे’ हैं।

कर्नाटक में राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या पर उन्होंने कहा था, ’22 आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या करने वाले मुस्लिम कांग्रेसी हैं और जो अच्छे मुस्लिम हैं वह भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं।’ कर्नाटक में 14 लोकसभा सीटों पर 18 अप्रैल को और बाकी की 14 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होंगे।

Next Post

ऋषिकेश में तैयार किया जा रहा हिमालय म्यूजियम बजट के अभाव में लटका

ऋषिकेश। उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के दर्शन पर्यटकों को एक ही छत के नीचे कराने के उद्देश्य से ऋषिकेश में तैयार किया जा रहा हिमालय म्यूजियम बजट के अभाव में लटका है। इससे पूर्व के बजट में खड़ा ढांचा खराब होना शुरू हो गया है। लोग सवाल उठा […]

You May Like